ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीकुछ देश जलवायु संकट से निपटने में बाधा बन रहे: ग्रीनपीस प्रमुख

कुछ देश जलवायु संकट से निपटने में बाधा बन रहे: ग्रीनपीस प्रमुख

बर्लिन। एजेंसी पर्यावरण समूह ग्रीनपीस की प्रमुख ने गुरुवार को कहा कि आगामी संयुक्त...

कुछ देश जलवायु संकट से निपटने में बाधा बन रहे: ग्रीनपीस प्रमुख
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 21 Oct 2021 11:40 PM
ऐप पर पढ़ें

बर्लिन। एजेंसी

पर्यावरण समूह ग्रीनपीस की प्रमुख ने गुरुवार को कहा कि आगामी संयुक्त राष्ट्र जलवायु वार्ता में कुछ देश और निगम जलवायु संकट का हल करने की दिशा में सभी कोशिशों को रोकने का काम कर रहे हैं।

ग्रीनपीस इंटरनेशनल की कार्यकारी निदेशक जेनिफर मोर्गन ने कहा कि यह ग्लासगो सम्मेलन सचमुच में एक अहम क्षण है जहां सरकारों को साहसी होने की जरूरत है। उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग पर संयुक्त राष्ट्र विज्ञान समिति की एक हालिया रिपोर्ट की विषय वस्तु में कुछ देशों द्वारा कथित तौर पर बदलाव किए जाने का जिक्र किया। मोर्गन ने कहा कि पर्दे के पीछे इस तरह की कोशिशें की जा रही हैं और जलवायु संकट का हल करने की दिशा में सभी कोशिशों को कुछ देश रोकने जा रहे हैं। ब्रिटेन की मेजबानी में ग्लासगो में यह सम्मेलन होने वाला है। इसे 'ग्लोबल वार्मिंग' को खतरनाक स्तर पर पहुंचने से रोकने के लिए विश्व के अंतिम सर्वश्रेष्ठ अवसर के तौर पर देखा जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें