जम्मू-कश्मीर: लापता सैनिक का शव नदी से निकाला गया
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एक सैनिक अक्षित शर्मा का शव मनावर नदी से बरामद किया गया। वह नदी पार करने के अभ्यास के दौरान लापता हो गए थे। सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और स्थानीय बचाव दल ने मिलकर उनकी तलाश की। सेना ने उनके बलिदान को श्रद्धांजलि दी और परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्त की।

नोट: सेना का श्रद्धांजलि संदेश जोड़ा गया है। जम्मू, एजेंसी। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सोमवार को नदी पार करने के अभ्यास के दौरान लापता हुए एक सैनिक का शव मंगलवार को बरामद किया गया। अधिकारियों ने बताया कि सिपाही अक्षित शर्मा का शव मंगलवार को मनावर नदी से निकाला गया। उनके लापता होने की सूचना के बाद से ही सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और स्थानीय बचाव दल की टीमें संयुक्त तलाशी अभियान में जुटी थी। सेना की व्हाइट नाइट कोर ने सैनिक के सर्वोच्च बलिदान के लिए उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि वह उनके परिवार के साथ खड़ी है।
सेना ने एक्स पोस्ट में कहा कि दुख की इस घड़ी में वह दुखी परिवार के साथ खड़ी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


