स्मृति ने पलाश से रिश्ता खत्म होने की पुष्टि की

Dec 07, 2025 05:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

- लोगों से निजता का सम्मान करने का आग्रह किया - कहा-

 स्मृति ने पलाश से रिश्ता खत्म होने की पुष्टि की

- 23 नवंबर को होने वाली थी दोनों की शादी मुंबई, एजेंसी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने पलाश मुछाल के साथ उनके रिश्ते को लेकर लगाये जा रहे कयासों को विराम देते हुए रविवार को कहा कि दोनों का रिश्ता खत्म हो चुका है। मंधाना की 23 नवंबर को मुछाल से शादी होने वाली थी, लेकिन इस स्टार क्रिकेटर के पिता श्रीनिवास को दिल से जुड़ी बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था जिसके कारण शादी स्थगित कर दी गई थी। ‘इस मामले को यहीं खत्म करना चाहूंगी’ स्मृति ने इंस्टाग्राम पर जारी एक बयान में कहा कि पिछले कुछ हफ्तों से मेरे जीवन के इर्द-गिर्द कई तरह के कयास लगाये जा रहे हैं।

मेरा मानना है कि इस वक्त मेरा बोलना बहुत जरूरी है। मैं बेहद निजी जीवन जीने वाली इंसान हूं और इसे ऐसा ही रखना चाहूंगी लेकिन मेरे लिये यह स्पष्ट करना जरूरी है कि मेरा विवाह रद्द हो गया है। उन्होंने लोगों से उनकी निजता का सम्मान करने का अनुरोध करते हुए कहा कि मैं इस मामले को यहीं खत्म करना चाहूंगी और आप सबसे भी अनुरोध करूंगी कि ऐसा ही करें। मेरी गुजारिश है कि इस वक्त दोनों परिवारों की निजता का सम्मान करें और हमें अपनी रफ्तार पर चलने की आजादी दें। उन्होंने कहा कि उनका सारा ध्यान क्रिकेट पर और उच्चतम स्तर पर भारत का प्रतिनिधत्वि करने पर है। फैंस को धन्यवाद दिया स्मृति ने कहा कि मेरा मानना है कि हम सभी एक बड़े मकसद के लिये जी रहे हैं। मेरे लिये वह हमेशा अपने देश का प्रतिनिधत्वि करना रहा है। मुझे उम्मीद है कि मैं जितना हो सके भारत के लिये खेलती रहूंगी और ट्रॉफी जीतती रहूंगी। उन्होंने अपने मैसेज को फैंस को उनके सपोर्ट के लिए धन्यवाद देते हुए खत्म किया और कहा कि अब आगे बढ़ने का समय है। पलाश ने क्या कहा? पलाश ने स्मृति के साथ रिश्ता टूटने की पुष्टि करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा कि अब उन्होंने आगे बढ़ने का फैसला कर लिया है। उन्होंने अपने नाम से संबंधित अफवाहों पर कहा कि ये दावे बहुत दुख पहुंचाने वाले हैं और पूरी तरह से बेबुनियाद एवं मानहानिकारक हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि उनकी टीम गलत जानकारी साझा करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;