Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsSjoerd Marijne Appointed as Head Coach of Indian Women s Hockey Team Again
खेल : शुअर्ड मारिन दूसरी बार बने भारतीय टीम के कोच

खेल : शुअर्ड मारिन दूसरी बार बने भारतीय टीम के कोच

संक्षेप:

शुअर्ड मारिन दूसरी बार बने भारतीय टीम के कोच महिला हॉकी नई दिल्ली,

Jan 02, 2026 05:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

शुअर्ड मारिन दूसरी बार बने भारतीय टीम के कोच महिला हॉकी नई दिल्ली, एजेंसी। नीदरलैंड्स के शुअर्ड मारिन को फिर भारतीय महिला हॉकी टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। वह दूसरी बार यह पद संभालेंगे। हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को इसकी आधिकारिक पुष्टि की। मारिन 2017 से 2021 तक भारतीय महिला टीम से जुड़े रहे थे। हरेंद्र सिंह की जगह लेंगे : नीदरलैंड्स के पूर्व खिलाड़ी 51 वर्षीय मारिन को हरेंद्र सिंह की जगह मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। हरेंद्र को टीम के निराशाजनक प्रदर्शन और ‘कोचिंग में मनमानीपूर्ण रवैया अपनाने’ के आरोपों के कारण इस्तीफा देना पड़ा था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उसके करीब पांच साल बाद फिर से उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी टीम में मैतियास विला भी शामिल होंगे जिन्हें विश्लेषणात्मक कोच नियुक्त किया गया है। टीम के स्टाफ कोच में वेन लोम्बार्ड की भी वापसी हो रही है, जो वैज्ञानिक सलाहकार और खेल प्रदर्शन प्रमुख के रूप में कार्य करेंगे। मारिन 14 जनवरी को भारत पहुंचेंगे जबकि राष्ट्रीय कोचिंग शिविर भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के बेंगलुरु स्थित परिसर में 19 जनवरी को शुरू होगा। उनकी पहली बड़ी चुनौती 8 से 14 मार्च तक हैदराबाद में होने वाला महिला विश्व कप क्वालीफायर टूर्नामेंट होगा। मारिन के हटने का असर पड़ा : तोक्यो ओलंपिक के बाद भारतीय टीम अपेक्षित सफलता हासिल नहीं कर पाए और उसे बदलाव के दौर से गुजरना पड़ा क्योंकि चोट से जूझ रही कप्तान रानी रामपाल, वंदना कटारिया और दीप ग्रेस एक्का जैसी प्रमुख खिलाड़ियों ने खेल से संन्यास ले लिया। टीम 2024 के पेरिस ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने में असफल रही। हाालांकि वह 2022 के राष्ट्रमंडल खेल और 2023 में एशियाई खेल दोनों में कांस्य पदक जीतने में सफल रही। टीम ने पिछले साल एशिया कप में रजत पदक जीता था, लेकिन यह बेल्जियम और नीदरलैंड्स में इस अगस्त में होने वाले विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई करने के लिए पर्याप्त नहीं था। पिछले साल एलीट एफआईएच प्रो लीग में खेले गए 16 मैचों में से केवल दो जीत हासिल करने के बाद टीम निचली श्रेणी की लीग नेशंस कप में खिसक गई। बॉक्स शानदार रहा था प्रदर्शन इससे पहले मारिन के कोच रहते हुए भारतीय महिला टीम 2017 में वर्ल्ड लीग के सेमीफाइनल तक पहुंची। फिर महिला एशियंस ट्रॉफी और जकार्ता एशियाई खेलों में रजत पदक जीता। फिर 2019 में टोक्यो ओलंपिक का टिकट कटाया। ओलंपिक में भारतीय टीम आठवीं रैंकिंग के साथ उतरी और अंत में चौथे स्थान पर रही थी। हालांकि उसके तुरंत बाद उन्होंने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए पद छोड़ दिया। उस दौरान भारत विश्व रैंकिंग में शीर्ष-10 में भी शामिल हुआ था।