
अपडेट:::: मध्य प्रदेश : सरकारी अस्पताल में छह बच्चे एचआईवी संक्रमित मिले
मध्य प्रदेश के सतना जिला अस्पताल में थैलेसीमिया से पीड़ित छह बच्चे एचआईवी संक्रमित पाए गए हैं। दूषित रक्त चढ़ाने या सुइयों के इस्तेमाल के कारण संक्रमण फैलने का शक है। स्वास्थ्य मंत्री ने मामले की रिपोर्ट मांगी है और जांच की जा रही है। कांग्रेस ने सरकार से स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग की है।
नोट : बच्चों की संख्या चार से छह की गई है और डीएम का वर्जन जोड़ा गया है। इसी खबर का प्रयोग करें। - दूषित रक्त चढ़ाने से संक्रमण का शक, सरकार ने बिठाई मामले की जांच - सतना के सरकारी अस्पताल में चल रहा था थैलेसीमिया का उपचार भोपाल, एजेंसी। मध्य प्रदेश के सतना जिला अस्पताल में थैलेसीमिया से पीड़ित छह बच्चे एचआईवी संक्रमित पाए गए हैं। दूषित रक्त चढ़ाने या सुइयों के इस्तेमाल के कारण संक्रमण फैलने का शक है। 12 से 15 साल के सभी बच्चे थैलेसीमिया से पीड़ित हैं और उन्हें 80 या 100 बार खून चढ़ाया गया है।
मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि मामले की रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि खून चढ़ाने का काम केवल सरकारी अस्पताल में हुआ या फिर निजी अस्पतालों में भी हुआ, इसकी जांच की जा रही है। सतना के जिलाधिकारी सतीश कुमार एस ने बताया कि अस्पताल की एक आंतरिक समिति मामले की जांच कर रही है। मामले को उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है। अगर लापरवाही मिलती है, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि एक बच्चे के माता-पिता भी एचआईवी संक्रमित मिले हैं। शेष पांच के माता-पिता की रिपोर्ट नकारात्मक आई है। - बच्चों के स्वास्थ्य में भारी गिरावट प्रभावित बच्चों में से एक के परिजन ने बताया कि लगभग चार महीने पहले रूटीन जांच के दौरान उनका बच्चा एचआईवी पॉजिटिव पाया गया था। उसे दवा दी जा रही है, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हो रहा है। एचआईवी की दवा लेने के बाद बच्चे को उल्टी होने लगती है, कमजोरी महसूस होती है। - कांग्रेस ने सरकार को घेरा कांग्रेस ने मामले पर लेकर सरकार पर हमला बोलते हुए स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग की। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने आरोप लगाया कि सरकार का जमीनी हकीकत से कोई लेना-देना नहीं है। कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री सचिन यादव ने कहा कि पहले जहरीली कफ सिरप का मामला सामने आया। उसके बाद अस्पतालों में नवजात को चूहों के काटने की घटनाएं हुईं और अब बच्चों को एचआईवी संक्रमण के मामले सामने आए हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




