अपडेट:: संबोधन:- बीते दस वर्षों में देश में सर्वाधिक विकास: शाह
- गांधीनगर में बनेंगे छह नए अस्पताल - कार्यक्रम को ऑनलाइन संबोधित किया अहमदाबाद,

- गांधीनगर में बनेंगे छह नए अस्पताल - कार्यक्रम को ऑनलाइन संबोधित किया
अहमदाबाद, एजेंसी। देश में 70 वर्षों की तुलना में बीते दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सर्वाधिक विकास हुआ है। भारत में आज दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सड़क नेटवर्क और चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को गांधीनगर में 146 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखते हुए ये बात कही। उन्होंने कहा कि देश में रेल सफर सुगम हुआ है। आज स्वदेशी 146 वंदे भारत ट्रेन चल रही हैं। देश में गुजरात इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में पहले नंबर पर है। गुजरात बदलते भारत में अहम भूमिका निभा रहा और पूरी दुनिया भारत को उम्मीद भरी नजरों से देख रही है।
छह अस्पताल बनेंगे
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बताया कि गांधीनगर लोकसभा सीट के तहत छह अस्पतालों का निर्माण होगा जिससे आसपास के लोगों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि अहमदाबाद के नजदीक सानंद में जल्द ही 500 बेड का अस्पताल शुरू होगा। कलोल में भी अस्पताल का निर्माण होगा।
रेल पुल का उद्धाटन
गृह मंत्री ने इस दौरान नए रेलवे ब्रिज का उद्धाटन भी किया। 60 करोड़ की लागत से तैयार ये पुल एक किलोमीटर लंबा है। अहमदाबाद और गांधीनगर को जोड़ने वाले सरखेज- गांधीनगर हाइवे के निर्माण की आधारशिला रखी। मालूम हो कि गृह मंत्री अमित शाह गांधीनगर सीट से लोकसभा सांसद हैं।
........
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।