
मणिपुर में छह उग्रवादी गिरफ्तार
मणिपुर के विभिन्न जिलों से छह उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के चार सदस्यों को म्यांमार सीमा के पास पकड़ा गया। इसके अलावा, एक सदस्य को जबरन वसूली के आरोप...
इंफाल, एजेंसी। मणिपुर के विभिन्न जिलों से छह उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। प्रतिबंधित ‘पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के चार सदस्यों को शुक्रवार को तेंगनौपाल जिले में म्यांमार सीमा के पास गिरफ्तार किया गया। उनकी पहचान 21 वर्षीय चाबुंगबाम नानाओचा मैतेई, 30 वर्षीय वाइखोम थोई मैतेई, 25 वर्षीय निंगथौजम राकेश और 25 वर्षीय टेकचम नानाओ सिंह के रूप में हुई है। ‘सोशलिस्ट रिवोल्यूशनरी पार्टी, कांगलीपाक के एक सदस्य को शनिवार को इंफाल पश्चिम जिले के संगाईप्रौ से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान 40 वर्षीय मैसनम अभि सिंह के रूप में हुई है।

उस पर स्थानीय व्यापारियों से जबरन वसूली करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को बिष्णुपुर जिले में तेरा उरक से पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलीपाक (पीआरओ) के सदस्य को पकड़ा गया। इस बीच, सुरक्षा बलों ने इंफाल पूर्व जिले के कोंगबा मारू हिल रेंज से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए। पुलिस ने बताया कि बरामद की गई वस्तुओं में दो डबल बैरल शॉटगन, एक 9 मिमी पिस्तौल, एक .32 पिस्तौल, एक देसी पिस्तौल, दो ग्रेनेड और विभिन्न प्रकार के 100 से अधिक गोला-बारूद शामिल हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


