ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीनरेला में महिला पर हमला करने वाली छह महिलाएं गिरफ्तार

नरेला में महिला पर हमला करने वाली छह महिलाएं गिरफ्तार

नरेला इलाके में शराब पकड़वाने वाली महिला से मारपीट करने के आरोप में छह महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से दो महिलाओं को गुरुवार रात जबकि चार महिलाओं को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार किया गया...

नरेला में महिला पर हमला करने वाली छह महिलाएं गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 08 Dec 2017 11:43 PM
ऐप पर पढ़ें

नरेला इलाके में गुरुवार को शराब पकड़वाने वाली महिला से मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने छह महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से दो महिलाओं को गुरुवार रात, जबकि चार महिलाओं को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके खिलाफ मारपीट, महिला के कपड़े फाड़ना, धमकाना आदि गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने नशा मुक्ति पंचायत चलाने वाली एक महिला की मदद से बुधवार शाम 7.35 बजे नरेला जेजे कॉलोनी के एक मकान पर छापा मारा था। घटना के समय आशा और उसका पति राकेश घर पर मौजूद नहीं थे। घर पर केवल उनकी बेटी थी। घर की तलाशी में 312 क्वार्टर और 12 बीयर की बोतलें बरामद हुईं थी। इस बाबत नरेला पुलिस ने एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।

छापेमारी की इस घटना के बाद से महिला से आरोपी, उसका परिवार एवं रिश्तेदार नाराज हो गया। आरोपी पक्ष की महिलाओं ने गुरुवार दोपहर को इस महिला न केवल पीटा बल्कि उसके कपड़े भी फाड़ दिए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस उपायुक्त रजनीश गुप्ता ने बताया कि इस बाबत तुरंत मामला दर्ज कर वारदात में शामिल महिलाओं की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने रात को ही एमएम (जज) की अनुमति लेकर दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। वहीं चार अन्य महिलाओं को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात में शामिल अन्य लोगों के बारे में पुलिस टीम जानकारी जुटा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें