Delhi News: विदेश : नेपाल में बस दुर्घटना में छह लोगों की मौत
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Delhi News: काठमांडू, एजेंसी। नेपाल के गंडकी प्रांत में शनिवार को एक बस के पलटने छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दस लोग घायल हैं।

Delhi News: काठमांडू, एजेंसी। नेपाल के गंडकी प्रांत में शनिवार को एक बस के पलटने छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दस लोग घायल हैं। हादसा नवलपरासी जिले के दाउन्ने इलाके में हुआ। जिला पुलिस कार्यालय के सूचना अधिकारी अनिल पंडित ने बताया, काठमांडू जा रही बस में चालक समेत 18 लोग सवार थे। उन्होंने बताया, पूर्व-पश्चिम राजमार्ग पर हुए हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दस घायल हैं। घायल यात्रियों का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।


