
खेल : शतरंज - सिंकफील्ड कप : प्रज्ञाननंदा को संयुक्त बढ़त, गुकेश हारे
सिंकफील्ड कप : प्रज्ञाननंदा को संयुक्त बढ़त, गुकेश हारे सेंट लुइस, एजेंसी। भारतीय ग्रैंडमास्टर
सिंकफील्ड कप : प्रज्ञाननंदा को संयुक्त बढ़त, गुकेश हारे सेंट लुइस, एजेंसी। भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा ने फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा को हराकर ग्रैंड शतरंज टूर के सिंकफील्ड कप के सातवें दौर के बाद संयुक्त बढ़त बना ली। लगातार ड्रॉ के बाद प्रज्ञाननंदा की यह दूसरी जीत है। वह अमेरिका के फैबियानो कारुआना के साथ 4.5 अंक लेकर शीर्ष पर हैं जबकि विश्व चैंपियन डी गुकेश को अमेरिका के वेस्ली सो के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा। लेवोन आरोनियन और वेस्ली चार अंक लेकर तीसरे स्थान पर हैं। फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव, पोलैंड के डुडा जान क्रिस्टोफ और अमेरिका के सैमुअल सेवियान संयुक्त पांचवें स्थान पर हैं।

गुकेश और अलीरेजा तीन-तीन अंक लेकर अगले स्थान पर हैं जबकि नोदिरबेक अब्दुसत्तारोव डेढ़ अंक के साथ आखिरी स्थान पर हैं। पिछले दो दौर में सारे मुकाबले ड्रॉ रहने के बाद सातवें दौर में पांच में से तीन मुकाबलों के नतीजे निकले। अलीरेजा और गुकेश के अलावा नोदिरबेक को भी पराजय झेलनी पड़ी जिन्हें डुडा ने हराया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




