दिल्ली में चांदी 3,500 रुपये चढ़ी, सोना 200 रुपये तेज
नई दिल्ली में सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतें ₹3,500 की तेजी के साथ ₹2.50 लाख प्रति किलोग्राम हो गईं। सोने की कीमत भी बढ़कर ₹1.56 लाख प्रति 10 ग्राम हो गई। अमेरिका-ईरान संबंधों में अनिश्चितता के कारण बाजार सतर्क बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतें मामूली गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं।

नई दिल्ली, एजेंसी। राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी की कीमतों में 3,500 रुपये की तेजी आई और यह 2.50 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई जबकि जौहरियों एवं खुदरा विक्रेताओं की ताजा लिवाली के कारण सोने की कीमतें भी बढ़कर 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी की कीमत 2,47,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में 200 रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 1,56,100 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया।बाजार विशेषज्ञों ने कहा कि अमेरिका-ईरान संबंधों को लेकर अनिश्चितता के कारण बाजार का रुख सतर्क बना रहा।
कूटनीतिक प्रयासों में सीमित प्रगति और नई बातचीत के लिए कोई स्पष्ट समय-सीमा न होने के कारण, जिंसों और वित्तीय बाज़ारों में भू-राजनीतिक जोखिम प्रीमियम बना रहा। अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में, हाजिर सोना और चांदी दोनों ही मामूली गिरावट के साथ क्रमशः 4,704 डॉलर और 75.60 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहे थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


