नए कारोबारों के पंजीकरण में 37% का उछाल

Mar 05, 2026 05:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

फरवरी 2026 में नई कंपनियों के पंजीकरण में 37 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो 24,136 तक पहुंच गया। यह आंकड़ा मौजूदा वित्त वर्ष में दूसरा सबसे अधिक है। सेवाओं के क्षेत्र में, विशेषकर आईटी और कंसल्टेंसी में, तेजी आई है। हर महीने लगभग 300 एआई से जुड़े नए कारोबार शुरू हो रहे हैं।

नए कारोबारों के पंजीकरण में 37% का उछाल

नई दिल्ली, एजेंसी। फरवरी महीने में नई कंपनियों के पंजीकरण में शानदार बढ़ोतरी देखने को मिली है। फरवरी 2026 में नए कारोबारों का पंजीकरण बढ़कर 24,136 हो गया। यह एक साल पहले के मुकाबले 37 फीसदी ज्यादा है। इतना ही नहीं, यह आंकड़ा मौजूदा वित्त वर्ष में दूसरा सबसे ज्यादा है। आंकड़े बता रहे हैं कि स्टार्टअप के क्षेत्र में मजबूती आई है। कॉर्पोरेट मंत्रालय के डाटा के मुताबिक अक्तूबर और नवंबर में नई कंपनियों के पंजीकरण में सुस्ती आई थी। इसके बाद इसमें तेजी आई है। अक्तूबर महीने में 15,000 कंपनियों का पंजीकरण हुआ था। वहीं नवंबर 2025 में 14,000 कंपनियों का रजिस्ट्रेशन हुआ।

इसके बाद जनवरी में पंजीकरण बढ़कर 23,280 हो गए। वहीं फरवरी महीने में कंपनियों के रजिस्ट्रेशन में और तेजी आई है। इस बार सेवा क्षेत्र, खासकर आईटी सर्विस, कंसल्टेंसी और प्रोफेशनल सर्विस का दबदबा रहा। हर महीने औसतन लगभग 300 एआई से जुड़े कारोबार शुरू होते हैं। डाटा से पता चला कि फरवरी में 248 एआई केंद्रित कंपनियां बनीं। सेवा क्षेत्र का दबदबा अर्थव्यवस्था के हिसाब से रहता है। थोक और खुदरा व्यापार नए कारोबार पंजीकरण का एक और अहम क्षेत्र हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।