सौर ऊर्जा से अब 24 घंटे बिजली पाना संभव

सौर ऊर्जा से अब 24 घंटे बिजली पाना संभव

संक्षेप:

नई दिल्ली में सौर ऊर्जा के भंडारण की लागत में भारी गिरावट आई है, अब इसकी लागत केवल 65 डॉलर प्रति मेगावाट घंटे रह गई है। इससे सौर ऊर्जा चौबीसों घंटे उपलब्ध हो सकेगी। रिपोर्ट के अनुसार, बैटरी स्टोरेज सिस्टम की लागत में तेजी से कमी आई है, जो भारत जैसे देशों के लिए महत्वपूर्ण है।

Dec 11, 2025 08:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। सौर ऊर्जा को लेकर एक अच्छी खबर है कि इसके भंडारण की लागत में भारी गिरावट आई है। अब महज 65 डालर प्रति मेगावाट घंटे की लागत पर इसका भंडारण संभव है। इसका मतलब यह हुआ कि अब सौर ऊर्जा सिर्फ दिन की बिजली नहीं बल्कि चौबीसों घंटे की बिजली बन रही है। थिंक टैंक ‘अंबर’ की रिपोर्ट के अनुसार 2025 में बैटरी स्टोरेज की लागत गिरकर सिर्फ 65 डॉलर प्रति मेगावॉट-घंटा रह गई है। यह लागत चीन और अमेरिका के बाहर की वैश्विक मार्केट के लिए है। ऊर्जा विशेषज्ञों का कहना है कि यह गिरावट पिछले दो सालों में सबसे तेज़ रही है और पूरी दुनिया की बिजली व्यवस्था को नया आकार दे सकती है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अंबर की ग्लोबल इलेक्ट्रिसिटी एनालिस्ट कोस्तांसा रेंगेलोवा ने कहा, ‘2024 में बैटरी उपकरणों की कीमतें 40% गिरी थीं और 2025 में भी वही तेज गिरावट जारी है। बैटरियों की अर्थव्यवस्था बदल चुकी है, और उद्योग अभी इस नई हकीकत को समझ रहा है।’ रिपोर्ट के मुताबिक बैटरी स्टोरेज सिस्टम की लागत अब 125 डॉलर/किलोवाट-घंटा रह गई है। इनमें से सिर्फ 75 डॉलर/किलोवाट-घंटा बैटरी उपकरण की कीमत है, जो चीन से आती है। बाकी लागत इंस्टॉलेशन और ग्रिड कनेक्शन की है। इस कम लागत का सीधा मतलब है कि सोलर को स्टोर करके जरूरत पड़ने पर किसी भी समय इस्तेमाल किया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार अगर दिन की आधी सोलर बिजली को बैटरी में स्टोर किया जाए तो स्टोरेज की लागत कुल बिजली पर सिर्फ 33 डॉलर/मेगावाट घंटे का बोझ डालती है। रिपोर्ट कहती है कि सस्ती बैटरी और सोलर मिलकर उन देशों के लिए नई रीढ़ बन सकते हैं जो तेजी से बढ़ती बिजली मांग से जूझ रहे हैं और कोयले पर निर्भर हैं। खासकर भारत के लिए यह प्रगति महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत सौर ऊर्जा में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। रिपोर्ट के अनुसार बैटरी की उम्र, दक्षता और वित्त पर भी लागत में कमी आई है। इसलिए जलवायु मोर्चे पर भी यह खबर अच्छी है।