मैं कर्नाटक की जनता के सामने सिर झुकाता हूं : सिद्धरमैया
कांग्रेस नेता सिद्धरमैया ने अपने कार्यकाल के दौरान कर्नाटक के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा, 'शुक्रिया। आपका प्यार। आपका भरोसा।' उन्होंने लोगों की सहायता और समर्थन को अपनी ताकत बताया और कहा कि आज जो कुछ भी हैं, वह कर्नाटक के लोगों की वजह से हैं।

बेंगलुरु, एजेंसी। कांग्रेस नेता सिद्धरमैया ने गुरुवार को मुख्यमंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान मिले प्यार और समर्थन के लिए कर्नाटक के लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए एक भावुक संदेश साझा किया। सिद्धरमैया ने ‘एक्स’ पर अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह एक मंच पर खड़े होकर लोगों की भीड़ के सामने हाथ जोड़कर आभार व्यक्त कर रहे थे। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, शुक्रिया। आपका प्यार। आपका भरोसा। मेरी हमेशा की ताकत। यह संदेश उस तस्वीर पर लिखा था, जिस पर उनके हस्ताक्षर भी थे। सिद्धरमैया ने पोस्ट में लिखा कि मैं कर्नाटक के लोगों के सामने अपना सिर झुकाता हूं।
उन लाखों प्यारे दिलों के सामने, जिन्होंने मुझे अपना ही एक हिस्सा माना, मुझे आशीर्वाद दिया, मेरा हौसला बढ़ाया, मेरी गलतियों को सुधारा, मुश्किल समय में मेरा साथ दिया और इस लंबी यात्रा में हर कदम पर मेरा हाथ थामे रखा। आज मैं जो कुछ भी हूं, वह आप ही की वजह से हूं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


