Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsShooting World Cup Suruchi Wins Gold Sanyam Takes Silver for India
खेल : सुरुचि को स्वर्ण पदक, संयम का रजत पर निशाना

खेल : सुरुचि को स्वर्ण पदक, संयम का रजत पर निशाना

संक्षेप:

निशानेबाजी विश्व कप सुरुचि को स्वर्ण पदक, संयम का रजत पर निशाना दोहा, एजेंसी।

Dec 06, 2025 09:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

निशानेबाजी विश्व कप सुरुचि को स्वर्ण पदक, संयम का रजत पर निशाना दोहा, एजेंसी। प्रतिभाशाली निशानेबाज सुरुचि सिंह ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया। दूसरी ओर, संयम ने रजत पदक हासिल किया जिससे भारत ने सत्र के आखिर में होने वाले विश्व कप फाइनल के पहले दिन शनिवार को शानदार शुरुआत की। मनु पांचवें स्थान पर : सुरुचि ने फाइनल में 245.1 का स्कोर बनाकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं पूर्व जूनियर विश्व चैंपियन संयम ने 243.3 के स्कोर के साथ रजत पक्का किया। दो बार की ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मनु भाकर फाइनल में पहुंचीं लेकिन 179.2 के स्कोर के साथ पांचवें स्थान पर रहीं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

झज्जर के एक हवलदार की बेटी सुरुचि को स्वर्ण पदक के लिए 5,000 यूरो जबकि संयम को 4,000 यूरो का चेक मिला। सम्राट को कांसा : पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल में विश्व चैंपियन सम्राट राणा को शीर्ष स्थान हासिल करने के बहुत करीब पहुंचकर कांस्य से ही संतोष करना पड़ा जबकि उनके साथी वरुण तोमर शानदार शुरुआत के बाद चौथे स्थान पर रहे। सम्राट राणा ने आठ निशानेबाजों के फाइनल में 221.5 का स्कोर किया। चीन के हू काई ने स्वर्ण जबकि जर्मनी के अनुभवी निशानेबाज क्रिश्चियन रीट्ज ने रजत जीता। इससे पहले भारत के पूर्व विश्व चैंपियन रुद्रांक्ष पाटिल और पेरिस ओलंपिक फाइनल तक पहुंचे अर्जुन बबूता पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में क्रमशः चौथे और छठे स्थान पर रहे। इलावेनिल वेलारिवन भी महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में पिछड़ गईं। वह क्वालिफिकेशन दौर में नौवें स्थान पर रहीं और आठ निशानेबाजों के फाइनल में जगह नहीं बना पाईं।