दिलजीत के मैनेजर के घर पर गोलीबारी की जिम्मेदारी लॉरेंस गिरोह ने ली

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

पंजाबी गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर पर गोलीबारी के मामले में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का हाथ बताया जा रहा है। करनाल पुलिस ने कोई शिकायत न मिलने की बात कही है। सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है। पंजाब के मंत्री ने भाजपा पर आरोप लगाया है।

दिलजीत के मैनेजर के घर पर गोलीबारी की जिम्मेदारी लॉरेंस गिरोह ने ली

चंडीगढ़, एजेंसी। पंजाबी गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर पर गोलीबारी के मामले में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का हाथ बताया जा रहा है। कथित तौर पर एक सोशल मीडिया पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इसकी जिम्मेदारी ली है। हालांकि, हरियाणा पुलिस ने घटना को लेकर कोई शिकायत नहीं मिलने की बात कही है। हरियाणा के करनाल स्थित गोंदर गांव में मंगलवार रात दोसांझ के मैनेजर गुरप्रताप सिंह कंग के घर पर गोलीबारी का मामला सामने आया था। करनाल एसपी नरेंद्र बिजरानिया ने बुधवार को बताया कि सूचना पर पुलिस की एक टीम गोंदर गई थी। बताया कि शुरुआती जांच में मौके से कुछ बरामद नहीं हुआ है। कहा कि परिवार की तरफ से भी पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गई है। मामले में कंग या उनके परिवार की ओर से कोई एफआईआर भी अब तक नहीं कराई गई है।

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट

वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई के साथियों टायसन बिश्नोई, आरजू बिश्नोई और हरि बॉक्सर ने कथित तौर पर कंग के घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना की जिम्मेदारी ली है।

राजनीतिक आरोप

घटना को लेकर सियासी आरोप भी तेज हो गए हैं। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले कथित तौर पर भाजपा ने दोसांझ को पार्टी में शामिल होने को कहा था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। आरोप लगाया कि इसके बाद दोसांझ के मैनेजर पर हमला हुआ। आरोप लगाया कि गैंगस्टरों का सहारा लेकर पंजाब की मशहूर हस्तियों और कारोबारियों को डराने की कोशिश की जा रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर पर गोलीबारी कब हुई?
यह घटना मंगलवार रात को गोंदर गांव में हुई थी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।