दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर गोलीबारी, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

पंजाबी गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर पर गोलीबारी हुई है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पर इसकी जिम्मेदारी ली है। हरियाणा पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन परिवार की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि इसी कारण से दोसांझ को डराया जा रहा है।

दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर गोलीबारी, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़, एजेंसी। पंजाबी गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर पर मंगलवार रात गोलीबारी हुई। कथित तौर पर एक सोशल मीडिया पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इसकी जिम्मेदारी ली है। हरियाणा पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, मामले में अब तक पीड़ित परिवार ने कोई शिकायत नहीं की है। हरियाणा के करनाल स्थित गोंडर गांव में मंगलवार रात दोसांझ के मैनेजर गुरप्रताप सिंह कंग के घर पर गोलीबारी का मामला सामने आया था। करनाल एसपी नरेंद्र बिजरानिया ने बुधवार को बताया कि सूचना पर पुलिस की एक टीम गोंडर गई थी। बताया कि शुरुआती जांच में मौके से कुछ बरामद नहीं हुआ है। कहा कि परिवार की तरफ से भी पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गई है। मामले में कंग या उनके परिवार की ओर से कोई एफआईआर भी अब तक नहीं कराई गई है。

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट

वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई के साथियों टायसन बिश्नोई, आरजू बिश्नोई और हरि बॉक्सर ने कथित तौर पर कंग के घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना की जिम्मेदारी ली है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया पोस्ट में किए गए दावे की जांच की जा रही है。

मुख्यमंत्री भगवंत मान का भाजपा पर हमला

घटना को लेकर सियासी आरोप भी तेज हो गए हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि दोसांझ ने हाल में भाजपा में शामिल होने से इनकार कर दिया था। आरोप लगाया कि कथित तौर पर इसी वजह से उन्हें डराया-धमकाया जा रहा है। पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा, रवजोत सिंह और हरभजन सिंह ने भी आरोप लगाया कि गैंगस्टरों का सहारा लेकर पंजाब की मशहूर हस्तियों और कारोबारियों को डराने की कोशिश की जा रही है। उधर, पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि जिन लोगों ने कथित तौर पर गायक सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा हटाई थी और इस बात को सार्वजनिक किया, वे आज दोसांझ को लेकर चिंता जता रहे हैं। आरोप लगाया कि मान सरकार के कार्यकाल में पंजाब में कानून-व्यवस्था चरमरा गई है。

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर पर गोलीबारी कब हुई?
यह घटना मंगलवार रात को हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।