विदेश: अमेरिका के यूनिवर्सिटी में गोलीबारी में दो की मौत
Feb 13, 2026 07:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
अमेरिका के साउथ कैरोलिना स्टेट यूनिवर्सिटी में गुरुवार रात गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और एक घायल हुआ है। विश्वविद्यालय ने घटना के बाद लगभग आठ घंटे का लॉकडाउन लागू किया, जिसे शुक्रवार सुबह हटा लिया गया। विश्वविद्यालय ने शुक्रवार की कक्षाएं भी रद्द कर दीं।

ऑरेंजबर्ग, एजेंसी। अमेरिका के साउथ कैरोलिना स्टेट यूनिवर्सिटी (यूनिवर्सिटी) के एक आवासीय परिसर में गुरुवार रात हुई गोलीबारी में दो की मौत हो गई और एक घायल है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस घटना के चलते लगभग आठ घंटे का लॉकडाउन लगाया गया था, जिसे शुक्रवार सुबह हटा लिया गया। गोलीबारी की सूचना मिलते ही रात करीब 9:15 बजे ऑरेंजबर्ग स्थित परिसर में लॉकडाउन लागू कर दिया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे लॉकडाउन हटा लिया गया। घटना के कारण विश्वविद्यालय ने शुक्रवार की कक्षाएं रद्द कर दीं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


