ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीसाकेत कोर्ट में जज पर जूता फेंका

साकेत कोर्ट में जज पर जूता फेंका

नई दिल्ली। वसं साकेत कोर्ट में जज की ओर जूता फेंकने का मामला सामने आया है। दक्षिणी जिले की पुलिस ने इस बावत केस दर्ज कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना शुक्रवार शाम की है। दक्षिणी जिले...

साकेत कोर्ट में जज पर जूता फेंका
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 18 Aug 2017 11:34 PM
ऐप पर पढ़ें

नई दिल्ली। वसं साकेत कोर्ट में जज की ओर जूता फेंकने का मामला सामने आया है। दक्षिणी जिले की पुलिस ने इस बावत केस दर्ज कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना शुक्रवार शाम की है। दक्षिणी जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान मनोज के तौर पर हुई है। वह तैमूर नगर, न्यू फ्रैंडस कॉलोनी का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक अतिरिक्त सत्र न्यायधीश लोकेश कुमार शर्मा का कोर्ट चल रहा था। मनोज 2011 में न्यू फ्रैंडस कॉलोनी थाने में में दर्ज हुए केस में गवाह था। इस केस में आरोपी को कोर्ट ने बरी कर दिया था, वह पीड़ित पक्ष की ओर से गवाही दे रहा था। मनोज ने फैसले पर आपत्ति जताई। जिसके बाद उसने लोकेश कुमार शर्मा की ओर अपना जूता फेंक दिया। इसके बाद पुलिस ने उनकी शिकायत पर केस दर्ज कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, हालांकि उसने अचानक यह फैसला क्यों किया। यह पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें