राजस्थान: कोटा में लापता बच्चे की हत्या, नाबालिग संदिग्ध फरार

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

राजस्थान के कोटा में 10 वर्षीय लापता बालक मयंक मीणा का क्षत-विक्षत शव जंगल में मिला है। पुलिस ने हत्या के मामले में पड़ोस के 16 वर्षीय किशोर पर शक जताया है, जो फरार है। मयंक का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला, और पास में खून से सना पत्थर पाया गया है। पुलिस यौन उत्पीड़न की भी जांच कर रही है।

राजस्थान: कोटा में लापता बच्चे की हत्या, नाबालिग संदिग्ध फरार

कोटा, एजेंसी। राजस्थान के कोटा में 10 वर्षीय लापता बालक का क्षत-विक्षत शव जंगल में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने हत्या के मामले में पड़ोस में रहने वाले 16 वर्षीय किशोर पर शक जताया है, जो फिलहाल फरार है। पुलिस के अनुसार, रेलवे कर्मचारी अमर सिंह मीणा के पुत्र मयंक मीणा सोमवार दोपहर घर से लापता हो गया था। परिवार ने उसी रात गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में मयंक को एक 16 वर्षीय किशोर के साथ घूमते देखा गया, जिसके बाद पुलिस का शक उस पर गया। दोनों अक्सर साथ खेलते थे।

मयंक का अर्धनग्न और क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। शव के पास खून से सना पत्थर मिला है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि बच्चे की पत्थर से कुचलकर हत्या की गई। शव की हालत को देखते हुए पुलिस यौन उत्पीड़न के एंगल से भी जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।