Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsShivraj Singh Chouhan Targets Congress Over Water Distribution to Pakistan
सिंधु नदी के मुद्दे पर कृषि मंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना

सिंधु नदी के मुद्दे पर कृषि मंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना

संक्षेप:

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने सिंधु, झेलम और चिनाब नदियों का 80 प्रतिशत पानी पाकिस्तान को दे दिया। चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सिंधु...

Wed, 13 Aug 2025 10:14 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भोपाल, एजेंसी। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को सिंधु, झेलम और चिनाब नदियों का पानी पाकिस्तान को देने को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। मध्य प्रदेश में अपने लोकसभा क्षेत्र विदिशा में तिरंगा यात्रा में हिस्सा लेने के दौरान चौहान ने कहा कि कांग्रेस और पंडित नेहरू ने देश को धोखा दिया है। हमारी सिंधु, झेलम और चिनाब नदियों का 80 प्रतिशत पानी पाकिस्तान को दे दिया गया, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते। उन्होंने सिंधु जल संधि निलंबित कर दी है। कृषि मंत्री ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने पाकिस्तान को पानी और पैसा दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बदले में पाकिस्तान से आतंकी आते हैं और हमारे निर्दोष नागरिकों को मारते हैं। पहलगाम हमले के बाद हमारे सशस्त्र बलों ने आतंकवादी ठिकानों को नष्ट किया है।