
खेल : शेफाली वर्मा चुनी गईं महीने की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
शेफाली वर्मा चुनी गईं महीने की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी आईसीसी अवॉर्ड -विश्व कप
शेफाली वर्मा चुनी गईं महीने की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी आईसीसी अवॉर्ड -विश्व कप के फाइनल में शानदार बल्लेबाजी से भारत को खिताब दिलाया -दक्षिण अफ्रीका के साइमन हार्मर ने पुरुष वर्ग में पुरस्कार हासिल किया दुबई, एजेंसी। महिला विश्व कप के फाइनल में पिछले महीने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा को आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) का नवंबर महीने का ‘माह का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ का पुरस्कार मिला है। 21 वर्षीय शेफाली ने थाईलैंड की थीपैचा पुथावोंग और यूएई की ईशा ओझा को पछाड़कर पहली बार यह पुरस्कार जीता है। शानदार प्रदर्शन का इनाम : प्रतिका रावल के चोटिल होने के बाद सेमीफाइनल में अपना विश्व कप अभियान शुरू करने वालीं शेफाली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में 78 गेंदों में 87 रन बनाए।
यह महिला विश्व कप फाइनल में किसी भारतीय सलामी बल्लेबाज का सबसे बड़ा स्कोर है। इसकी मदद से भारत ने फाइनल में सात विकेट पर 298 रन बनाने के बाद 52 रन से मैच जीतकर पहली बार खिताब कब्जाया था। शेफाली ने कहा, मैं यह पुरस्कार अपनी साथियों, अपने सभी कोच, परिवार और उन सभी को समर्पित करती हूं जिन्होंने अब तक मेरी यात्रा में मेरा साथ दिया है। साइमन हार्मर भी चुने गए : पुरुष वर्ग में यह पुरस्कार दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर साइमन हार्मर को भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार गेंदबाजी के लिए मिला। उनके शानदार प्रदर्शन से ( दो मैच, 17 विकेट) दक्षिण अफ्रीका भारत में 25 साल में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने में सफल रहा। उनके शानदार प्रदर्शन से अफ्रीकी टीम 2-0 से भारत का सूपड़ा साफ करने में सफल रही। 36 साल के स्पिनर हार्मर ने बांग्लादेश के तैजुल इस्लाम और पाकिस्तान के हरफनमौला मोहम्मद नवाज को पछाड़कर पहली बार यह पुरस्कार जीता है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




