Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsShashi Tharoor Addresses Bihar Elections Highlights Need for Analysis and Critiques Party Politics
बिहार चुनाव में प्रचार के लिए मुझे आमंत्रित नहीं किया : थरूर

बिहार चुनाव में प्रचार के लिए मुझे आमंत्रित नहीं किया : थरूर

संक्षेप:

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि उन्हें बिहार चुनाव में प्रचार के लिए आमंत्रित नहीं किया गया था। उन्होंने बताया कि चुनाव परिणामों का अध्ययन करना आवश्यक है और पार्टी को अपनी हार के कारणों का विश्लेषण करना होगा। थरूर की वंशवाद पर टिप्पणी के लिए कांग्रेस के नेता एमएम हसन ने उनकी आलोचना की।

Fri, 14 Nov 2025 04:13 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

तिरुवनंतपुरम, एजेंसी। कांग्रेस नेता और तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें बिहार चुनाव में प्रचार के लिए आमंत्रित नहीं किया गया था। इसलिए मैं अपने निजी अनुभव से ज्यादा कुछ नहीं कह सकता। जो लोग वहां थे, वे निश्चित रूप से नतीजों का अध्ययन करेंगे। बिहार चुनाव के नतीजों के बाद पत्रकारों से बातचीत में थरूर ने कहा, याद रखें हम गठबंधन में वरिष्ठ सहयोगी नहीं थे और राजद को भी अपने प्रदर्शन पर ध्यान देना होगा। बिहार जैसे जनादेश में, पार्टी के समग्र प्रदर्शन की जांच करना महत्वपूर्ण है। कांग्रेस अपनी हार के कारणों की जांच करेगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

थरूर ने कहा, चुनाव कई कारकों पर निर्भर करते हैं। जाहिर है, जनता का मूड भी मायने रखता है। संगठन की ताकत और कमजोरियों पर सवाल हैं। संदेश देने का सवाल है। इन मुद्दों पर गौर करना होगा। कांग्रेस नेता हसन ने थरूर की आलोचना की कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एमएम हसन ने पार्टी में वंशवाद की राजनीति के खिलाफ अपने हालिया लेख के लिए थरूर की तीखी आलोचना की। एक कार्यक्रम में, हसन ने कहा कि सांसद नेहरू परिवार के समर्थन से राजनीति में आए और उन्हीं की बदौलत उन्हें सारे पद और प्रसिद्धि मिली। अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थान ‘प्रोजेक्ट सिंडिकेट’ के लिए हाल में लिखे एक लेख में, तिरुवनंतपुरम के सांसद ने कहा था कि राजनीतिक परिदृश्य में वंशवादी राजनीति भारतीय लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है।