
शरजील ने जमानत के लिए शीर्ष कोर्ट का रुख किया
शरजील इमाम ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है, जिसमें उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा फरवरी 2020 के दंगों में जमानत देने से इंकार को चुनौती दी है। हाईकोर्ट ने इमाम और अन्य की जमानत याचिकाएं खारिज...
शरजील इमाम ने शनिवार को सुप्रीम कोर्ट का रुख कर दिल्ली हाईकोर्ट के एक आदेश को चुनौती दी है। हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय राजधानी में फरवरी 2020 में हुए दंगों के पीछे कथित साजिश को लेकर यूएपीए के तहत दर्ज मामले में उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया था। न्यायमूर्ति नवीन चावला और न्यायमूर्ति शालिंदर कौर की पीठ ने इमाम, उमर खालिद, मोहम्मद सलीम खान, शिफा उर रहमान, अतहर खान, मीरान हैदर, अब्दुल खालिद सैफी और गुलफिशा फातिमा की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। अदालत ने 2022, 2023 और 2024 में दायर याचिकाओं पर 9 जुलाई को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

अभियोजन पक्ष ने याचिकाओं का विरोध करते हुए कहा था कि यह दंगे एक सुनियोजित साजिश के साथ किए गए थे। खालिद, इमाम और अन्य पर फरवरी 2020 के दंगों के कथित ‘मास्टरमाइंड होने के आरोप में यूएपीए और आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। इन दंगों में 53 लोग मारे गए थे और 700 से अधिक घायल हुए थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




