शरद पवार की सेहत में सुधार

Feb 23, 2026 04:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार की हालत स्थिर है और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, उन्हें शरीर में पानी की कमी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उन्होंने तरल पदार्थ और हल्का आहार लेना शुरू कर दिया है।

शरद पवार की सेहत में सुधार

पुणे, एजेंसी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार की हालत स्थिर है और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। चिकित्सकों ने सोमवार को यह जानकारी दी। चिकित्सकों ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री व मौजूदा राज्यसभा सदस्य पवार को शरीर में पानी की कमी होने संबंधी समस्याओं के कारण रविवार को रुबी हॉल क्लीनिक में भर्ती कराया गया। अस्पताल के मुख्य हृदयरोग विशेषज्ञ, अध्यक्ष और प्रबंध न्यासी डॉ. परवेज ग्रांट ने बताया, ‘शरद पवार की हालत स्थिर है और सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। उन्होंने तरल पदार्थ और हल्का आहार लेना शुरू कर दिया है।’

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।