शरद पवार को अस्पताल से छुट्टी मिली

Feb 14, 2026 07:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

एनसीपी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार को पुणे के एक निजी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उनकी बेटी सुप्रिया सुले ने बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें तीन से चार दिन आराम करने की सलाह दी है। पवार सांस लेने में तकलीफ और खांसी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती हुए थे।

शरद पवार को अस्पताल से छुट्टी मिली

सीने के संक्रमण के इलाज के लिए पुणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए गए एनसीपी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार को शनिवार दोपहर छुट्टी दे दी गई। राज्यसभा सदस्य पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने कहा कि डॉक्टरों ने उन्हें तीन से चार-दिन आराम की सलाह दी है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि पवार घर पर आराम करेंगे और उसके बाद अपना दैनिक कामकाज फिर से शुरू करेंगे। उन्हें इस सप्ताह की शुरुआत में सांस लेने में तकलीफ और लगातार खांसी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।