शरद पवार फॉलो-अप इलाज के लिए मुंबई के अस्पताल में भर्ती
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के अध्यक्ष शरद पवार को फॉलो-अप चिकित्सा देखभाल के लिए मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 85 वर्षीय सांसद को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक से छुट्टी मिलने के बाद अस्पताल लाया गया। उनकी स्थिति स्थिर बताई गई है।

मुंबई, एजेंसी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के अध्यक्ष शरद पवार को फॉलो-अप चिकित्सा देखभाल के लिए मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी उनके करीबी सहयोगी ने गुरुवार को दी है। 85 वर्षीय राज्यसभा सांसद को बुधवार सुबह पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक से छुट्टी मिलने के बाद मुंबई लाया गया। मुंबई पहुंचते ही उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सहयोगी के अनुसार, पवार को आगे की जांच और देखभाल के लिए अस्पताल में रखा गया है। बताया गया कि पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में उनका इलाज हल्के डिहाइड्रेशन (शरीर में पानी की कमी) के कारण किया गया था।
इससे पहले इसी महीने उन्हें सीने में संक्रमण के चलते भी उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गौरतलब है कि शरद पवार देश के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं और फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


