पश्चिमी विक्षोभ का वार: देश के कई राज्यों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट

Apr 03, 2026 05:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

-राजस्थान में पिछले 24 घंटों में आंधी-बारिश का दौर शुरू -पंजाब, चंडीगढ़ के इलाकों

पश्चिमी विक्षोभ का वार: देश के कई राज्यों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट

जयपुर/चंडीगढ़/कोलकाता/झाबुआ, एजेंसी। देश के कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राजस्थान, पंजाब-हरियाणा, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल सहित कई इलाकों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी खराब मौसम की चेतावनी जारी की है।राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान कई जगह आंधी और हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। श्रीगंगानगर के पदमपुर में सबसे अधिक 11.5 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। चार अप्रैल को भी कई इलाकों में यही स्थिति बनी रह सकती है, जबकि पांच से छह अप्रैल को थोड़ी राहत और सात अप्रैल से फिर नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है।वहीं,

पंजाब, चंडीगढ़ और आसपास के ट्राइसिटी क्षेत्र में भी मौसम बदला है। मोहाली, पठानकोट और बठिंडा में हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने यहां तेज हवाओं , बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है।उधर, मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में भी बारिश से तापमान में गिरावट आई है। यहां 24 घंटों में 5.6 मिमी और रामा क्षेत्र में 14.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। हालांकि पेटलावद क्षेत्र में आंधी-बारिश के दौरान एक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।पश्चिम बंगाल में पांच अप्रैल से गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण बंगाल में शनिवार तक गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा, लेकिन रविवार से तापमान में 3-4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार में आठ अप्रैल तक अधिक असर देखने को मिल सकता है।राजौरी में तेज बारिश के बाद ठंड का प्रकोपराजौरी (जम्मू-कश्मीर), एजेंसी। लगातार हो रही भारी बारिश के बाद राजौरी और पीर पंजाल क्षेत्र में अचानक ठंड बढ़ गई है। तापमान में तेज गिरावट के चलते इलाके में सर्दी का असर बढ़ गया है।स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से सतर्क रहने और खासकर पहाड़ी व संवेदनशील इलाकों में अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।अधिकारियों के अनुसार, आने वाले दिनों में 10 अप्रैल तक भारी बारिश की संभावना है। सभी विभागों सड़क, बिजली, पानी और स्वास्थ्य को अलर्ट पर रखा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। प्रशासन ने बताया कि भूस्खलन संभावित इलाकों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिए गए हैं। लोगों को नदी किनारे और निचले इलाकों में अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया है, क्योंकि जल स्तर बढ़ सकता है। स्कूलों और संस्थानों को भी सुरक्षा उपाय अपनाने के निर्देश दिए गए हैं। खराब मौसम के कारण फिसलन भरी सड़कें, जलभराव और भूस्खलन जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।