
मौसम:: झारखंड समेत चार राज्यों में शीतलहर की चेतावनी
- आईएमडी का अलर्ट, रात के तापमान में 2-4 डिग्री गिरेगा - राजस्थान, मध्य
- दक्षिण भारत में 12 नवंबर तक तेज बारिश और तूफान की आशंका जयपुर/भोपाल/रांची, एजेंसी। उत्तर भारत में मौसम ने करवट ली है और कई राज्यों में सर्द हवाओं का असर महसूस होने लगा है। रविवार को मौसम विभाग ने चेतावनी दी कि 10 से 12 नवंबर के बीच उत्तर और मध्य भारत के राज्यों में शीतलहर चलने की संभावना है, जबकि दक्षिण भारत के राज्यों मे भारी वर्षा और आंधी आने की आशंका है। आईएमडी ने इन राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के जारी बुलेटिन के अनुसार, अगले तीन दिन में राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड राज्य के कई शहर शीतलहर की चपेट में रहेंगे।

वहीं अगले चार से पांच दिनों में हरियाणा, उत्तर-पश्चिम भारत और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र के मैदानी इलाकों में रात का तापमान सामान्य से कम बना रहेगा। इसमें करीब 2-4 डिग्री सेल्सियस कमी होने की संभावना है। यह मैदानी इलाकों में सर्दी जल्द शुरू होने का संकेत है। इन जगहों पर अलर्ट जारी आईएमडी ने राजस्थान के सीकर और टोंक शहर, मध्य प्रदेश के रीवा, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, इंदौर और देवास सहित कई इलाकों के लिए शीतलहर का येलो अलर्ट जारी है। इसके अलावा, झारखंड के छह जिलों में 10 से 12 नवंबर के बीच शीतलहर की चेतावनी है। मौसम विभाग शीतलहर के पैटर्न का कारण दक्षिण-पश्चिमी मानसून की वापसी के बाद क्षेत्र में छाए बादलों की अनुपस्थिति और शुष्क वायु प्रवाह को मान रहा है। इस दौरान उत्तर भारत में बड़ी बारिश का अनुमान नहीं है। तमिलनाडु, केरल में तेज बारिश जहां उत्तर भारत ठंडी हवाओं से जूझ रहा है, वहीं दक्षिण भारत के तमिलनाडु और केरल राज्य में तेज बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, 12 और 13 नवंबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी में और 10 को केरल और माहे में भारी बारिश और तूफान की संभावना है। इस तूफान का कारण उत्तर-पूर्वी मानसून से जुड़ी नमी से भरी पूर्वी हवाएं हैं, जो प्रायद्वीपीय भारत में सक्रिय है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




