
प्रदूषण : दीवाली पर फिर बढ़ा प्रदूषण का स्तर
नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राजधानी में दीपावली से पहले ग्रेप 2 का दूसरा
नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राजधानी में दीपावली से पहले ग्रेप 2 का दूसरा चरण लागू होने के बाद भी दीपावली के दिन प्रदूषण का स्तर बहुत खराब स्तर पर पहुंच गया। हवा की बहुत कम गति और पटाखों के कारण प्रदूषण के स्तर में अप्रत्याशित वृद्धि दर्ज की गई। यही नहीं प्रदूषण के कारण राजधानी व उसके समीपवर्ती इलाकों में धुंध की चादर छा गई। जिससे दृश्यता का स्तर घट गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा शनिवार को प्राप्त आंकड़ों के अनुसार शाम 4 बजे मानक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 296 दर्ज किया यह खराब श्रेणी में था। लेकिन दीवाली के दिन यानी रविवार शाम 4 बजे यह 345 दर्ज किया गया जो बहुत खराब श्रेणी के अंतर्गत आता है।

एक दिन बाद ही एक्यूआई में 49 अंक की वृद्धि दर्ज की गई। जबकि दीवाली के ठीक अगले दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक का स्तर 351 दर्ज किया गया जो बहुत खराब स्तर में बना रहा। रविवार की अपेक्षा सोमवार काो इसमें 6 अंकों की वृद्धि दर्ज की गई। दीवाली के दिन और उसके बाद भी राजधानी के कई वायु गुणवत्ता सूचकांक केंद्रों पर एक्यूआई बहुत खराब से गंभीर श्रेणी में बनी रही। पिछले वर्ष दीवाली 31 अक्तूबर को मनाई गई थी इस दिन एक्यूआई का स्तर 328 दर्ज किया गया था। इस तरह पिछले वर्ष की तुलना में दीवाली के दिन इस साल एक्यूआई अधिक है। हालांकि उसके दूसरे दिन के एक्यूआई में बहुत अंतर दर्ज नहीं किया गया। सर्वोच्च न्यायालय ने निर्धारित समय के लिए केवल ग्रीन पटाखा चलाने की अनुमति दी थी। इसके बावजूद रविवार की शाम को दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में जमकर पटाखे और आतिशबाजी चलाई गई। शाम को आठ बजे के बाद से ही दिल्ली की हवा में पटाखों के धुएं की गंध महसूस होने लगी। धुएं के चलते लोगों को गले में खराश और आंखों में जलन जैसी परेशानी भी होने लगी। रविवार रात दिल्ली की हवा दमघोंटू हो गई। सोमवार की सुबह हवा बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार की सुबह हवा की गति शून्य से 5 किलो मीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। पिछले दस सालों में दीवाली के आसपास प्रदूषण का चार्टः वर्ष 2015---- दीवाली से पहले 10 नवंबर---वायु गुणवत्ता सूचकांक---353 दीवाली के दिन 11 नवंबर---वायु गुणवत्ता सूचकांक---343 अगले दिन 12 नवंबर---वायु गुणवत्ता सूचकांक---360 दीवाली के बाद अंकों की बढ़ोतरी---17 वर्ष 2016---- दीवाली से पहले 29 अक्तूबर---वायु गुणवत्ता सूचकांक---403 दीवाली के दिन 30 अक्तूबर—वायु गुणवत्ता सूचकांक---431 अगले दिन 31 अक्तूबर---वायु गुणवत्ता सूचकांक---445 दीवाली के बाद अंकों की बढ़ोतरी---14 2017--- दीवाली से पहले 18 अक्तूबर----वायु गुणवत्ता सूचकांक---302 दीवाली (19 अक्तूबर)----वायु गुणवत्ता सूचकांक---319 अगले दिन 20 अक्तुबर----वायु गुणवत्ता सूचकांक---403 दीवाली के बाद अंकों की बढ़ोतरी---84 2018---- दीवाली से पहले 06 नवंबर----वायु गुणवत्ता सूचकांक338 दीवाली (07 नवंबर)----वायु गुणवत्ता सूचकांक----281 अगले दिन 08 नवंबर---वायु गुणवत्ता सूचकांक----390 दीवाली के बाद अंकों की बढ़ोतरी---109 2019--- दीवाली से पहले 26 अक्तूबर---वायु गुणवत्ता सूचकांक---287 दीवाली 27 अक्तूबर-----वायु गुणवत्ता सूचकांक---337 अगले दिन 28 अक्तूबर---वायु गुणवत्ता सूचकांक----368 दीवाली के बाद अंकों की बढ़ोतरी---31 2020--- दीवाली से पहले 13 नवंबर---वायु गुणवत्ता सूचकांक----296 दीवाली---14 नवंबर----वायु गुणवत्ता सूचकांक---414 अगले दिन 15 नवंबर----वायु गुणवत्ता सूचकांक---435 दीवाली के बाद अंकों की बढ़ोतरी---21 2021--- दीवाली से पहले 03 नवंबर---वायु गुणवत्ता सूचकांक---314 दीवाली---04 नवंबर----वायु गुणवत्ता सूचकांक---382 अगले दिन 05 नवंबर----वायु गुणवत्ता सूचकांक---462 दीवाली के बाद अंकों की बढ़ोतरी---80 वर्ष 2022---- दीवाली से पहले 23 अक्तूबर---वायु गुणवत्ता सूचकांक----259 दीवाली के दिन 24 अक्तूबर----वायु गुणवत्ता सूचकांक---312 अगले दिन 25 अक्तूबर----वायु गुणवत्ता सूचकांक---303 दीवाली के बाद अंकों की बढ़ोतरी--- 09 अंकों का सुधार हुआ था वर्ष 2023--- दीवाली से पहले 11 नवंबर---220 दीवाली के दिन 12 नवंबर----218 दीवाली के अगले दिन 13 नवंबर---358 दीवाली के बाद अंकों की बढ़ोतरी----140 वर्ष 2024--- दीवाली से पहले 30 अक्तूबर---307 दीवाली के दिन 31 अक्तूबर---328 दीवाली के अगले दिन 01 नवंबर---339 दीवाली के बाद अंकों में बढ़ोतरी---11 वर्ष 2025--- दीवाली से पहले 19 अक्तूबर---296 दीवाली के दिन 20 अक्तूबर---345 दीवाली के अगले दिन 21 अक्तूबर---351 दीवाली के बाद अंकों में बढ़ोतरी---6 दस सालों में दीवाली के बाद राजधानी में एक्यूआई का स्तर 2015---360 2016---445 2017---403 2018---390 2019---368 2020---435 2021---462 2022---303 2023---358 2024---339 2025---351

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


