विदेश::: दक्षिणी अफ्रीका में भारी बारिश-बाढ़ से तबाही, सौ से अधिक लोगों की मौत

Jan 17, 2026 05:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

-सेना के हेलीकॉप्टर बचाव अभियान में जुटे -कई चक्रवातों का भी सामना करना पड़

विदेश::: दक्षिणी अफ्रीका में भारी बारिश-बाढ़ से तबाही, सौ से अधिक लोगों की मौत

नकोमाजी, एजेंसी। दक्षिणी अफ्रीका के कई देशों में लगातार हो रही भारी बारिश और बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। दक्षिण अफ्रीका, मोजाम्बिक और जिम्बाब्वे में अब तक 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। हालात इतने गंभीर हैं कि कई इलाकों में सेना को हेलीकॉप्टर के जरिये लोगों को बचाना पड़ रहा है। अधिकारियों के अनुसार यह मौतें पिछले कई हफ्तों से जारी असामान्य रूप से तेज़ बारिश का नतीजा हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और बारिश की चेतावनी दी है, जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं। मोजाम्बिक में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। देश के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में आई बाढ़ से 103 लोगों की मौत हो चुकी है।

आपदा प्रबंधन संस्थान के अनुसार इन मौतों के कारणों में बाढ़ में डूबना, बिजली गिरना, इमारतों का गिरना और हैजा जैसी बीमारियां शामिल हैं। विश्व खाद्य कार्यक्रम ने बताया कि मोजाम्बिक में दो लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। हजारों घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं और बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाना पड़ सकता है। सीमित संसाधनों वाले इस देश को पहले भी कई चक्रवातों का सामना करना पड़ा है। दक्षिण अफ्रीका और ज़िम्बाब्वे में भी भारी नुकसान दक्षिण अफ्रीका के उत्तरी प्रांतों में बाढ़ से कम से कम 30 लोगों की मौत हो चुकी है। बचाव कार्य अभी भी जारी है। वहीं ज़िम्बाब्वे में इस साल की शुरुआत से अब तक 70 लोगों की जान जा चुकी है और 1,000 से अधिक घर पूरी तरह नष्ट हो गए हैं। स्कूल, सड़कें और पुल भी बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;