
संपादित----दिल्ली में दिसंबर के पहले दिन ठंड में बढ़ोतरी
दिल्ली में दिसंबर के पहले दिन न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट आई है, जो सामान्य से 4.6 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए शीत लहर का येलो अलर्ट जारी किया है। नवंबर में भी ठंड का यह रुख बना रहा, और सोमवार की सुबह इस मौसम की सबसे ठंडी सुबह रही।
नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी दिल्ली में दिसंबर के पहले दिन ही न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली के कई इलाकों में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से साढ़े चार डिग्री या उससे ज्यादा कम रहा। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए शीत लहर का येलो अलर्ट जारी किया है। यूं तो दिल्ली में इस बार नवंबर का महीना भी सामान्य से अधिक ठंडा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हुई शुरुआती बर्फबारी और उसके बाद उसी दिशा से आ रही हवा के चलते दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
नवंबर में औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग ढाई डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया है। नवंबर के बाद अब दिसंबर महीने में भी ठंड का यह रुख बना हुआ है। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में सोमवार को न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस कम है। रविवार की तुलना में न्यूनतम तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इस मौसम की सबसे ठंडी सुबह दिल्ली में सोमवार की सुबह इस मौसम की सबसे ठंडी सुबह रही है। इससे पहले 26 नवंबर को न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। यह पूरे महीने में सबसे कम रहा था। बीते तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री गिरावट आई है। 29 नवंबर को न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। कब होता है शीतलहर आमतौर पर मैदानी इलाकों के लिए शीतलहर के तीन मुख्य मानदंड है। पहला तो न्यूनतम तापमान दस डिग्री से नीचे होना चाहिए। दूसरा, न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम होना चाहिए। तीसरा, यह स्थिति लगातार दूसरे दिन बनने पर उसे शीतलहर घोषित किया जाता है। रविवार को सामान्य से साढ़े चार डिग्री तापमान कम होने का पहला दिन होने के चलते इसे औपचारिक तौर पर शीतलहर नहीं कहा जाएगा, लेकिन मंगलवार को भी ऐसी स्थिति बनती है तो उसे शीतलहर कहा जाएगा। तीन दिन का तापमान 29 नवंबर---10.4 डिग्री सेल्सियस 30 नवंबर---08.3 डिग्री सेल्सियस 01 दिसंबर---5.7 डिग्री सेल्सियस कहां कितना रहा पाराः मौसम केन्द्र----न्यूनतम तापमान- सामान्य से कितना कम सफदरजंग---5.7---4.6 रिज---7.5---5.5 आयानगर---6.5---5.5

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




