Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsSevere Cold Wave Hits Northern India with Dense Fog and Low Temperatures
पहाड़ों पर बर्फ, मैदानी इलाकों में कोहरे से कड़ाके की ठंड

पहाड़ों पर बर्फ, मैदानी इलाकों में कोहरे से कड़ाके की ठंड

संक्षेप:

उत्तर भारत में शीतलहर के कारण सर्दी बढ़ रही है। हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में न्यूनतम तापमान -6 से -2 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है। मैदानी क्षेत्रों में 2 से 6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। अगले कुछ दिनों में मौसम में कोई राहत नहीं दिख रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

Dec 14, 2025 06:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

कुछ और राज्यों का हाल जोड़ा गया है ---------------------------------------- शोल्डर :: समूचे उत्तर भारत में शीतलहर के साथ अगले कुछ दिन घनी धुंध छाने से सर्दी बढ़ने के आसार नंबर :: -6 से -2 डिग्री बना हुआ है उत्तराखंड, कश्मीर, हिमाचल में तापमान 02 से छह डिग्री तापमान उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में दर्ज किया गया नई दिल्ली, एजेंसी। पहाड़ों पर बारिश-हिमपात और मैदानी क्षेत्रों में कोहरे की घनी चादर छाए रहने के आसार के बीच समूचा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है। कंपकंपाने वाली शीतलहर और घनी धुंध ने कई राज्यों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अगले कुछ दिन मौसम ऐसा ही बने रहने के आसार हैं। उत्तर भारत के राज्यों में सर्दी लगातार बढ़ रही है। हिमालयी राज्यों कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड की ऊंची चोटियों पर रुक-रुककर हिमपात जारी है। इससे निचले इलाकों में हवाएं सर्द हो चली हैं। वहीं, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार में सुबह-शाम घना कोहरा छा रहा है। दोपहर में भी आसमान पर बादल छाए रहने से धूप कमजोर पड़ रही है। इससे कई स्थानों पर कोहरे की चादर दिनभर पसरी नजर आ रही है। घनी धुंध के कारण दृश्यता में परेशानी बढ़ने से सड़कों पर यातायात प्रभावित हो रहा है। पर्वतीय राज्यों में न्यूनतम तापमान माइनस 2 से माइनस चार तक पहुंच गया है, जबकि मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान दो से छह डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले करीब एक सप्ताह तक मौसम ऐसा ही बने रहने के अनुमान जताए हैं। राज्यों का हाल कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात श्रीनगर। कश्मीर के गांदरबल जिले में श्रीनगर-द्रास एक्सिस पर जोजिला पास, मीनामार्ग और बालटाल और बांदीपोरा जिले की गुरेज घाटी के तुलैल में रविवार को बर्फबारी हुई है। कश्मीर घाटी में ठंड की लहर जारी रही है। पूरे इलाके में तापमान शून्य से नीचे रहा, जिससे श्रीनगर और आसपास के इलाकों में सर्दी और बढ़ गई है। राज्य में सबसे ठंडा इलाका पुलवामा रहा, जहां न्यूनतम तापमान -2.7 डिग्री रहा। काजीगुंड और कोकरनाग में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री, कुपवाड़ा में 1.2 डिग्री, गुलमर्ग में 1.4 डिग्री सेल्सियस रहा और पहलगाम में 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा। ‘चिल्लई कलां’ में एक हफ्ता बाकी, पर्यटकों की आमद बढ़ी श्रीनगर। कश्मीर ‘चिल्लई कलां’ की ओर बढ़ रहा है। यह 40 दिनों का कड़ाके की सर्दी का समय है, जो 21 दिसंबर से शुरू होता है। इस दौरान बर्फबारी की संभावना सबसे ज्यादा होती है और पारा काफी गिर जाता है। मौसम विभाग ने 21 दिसंबर को ‘चिल्लई कलां’ के शुरू होने पर घाटी में कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बर्फबारी का अनुमान लगाया है। वहीं, हिमपात के बाद घाटी में सैलानियों की आवाजाही बढ़ गई है। एक पर्यटक ने कहा कि मौसम बहुत अच्छा है और वे बर्फबारी का अनुभव करने आए हैं। अधिकारियों ने बताया कि जैसे-जैसे इलाके में तापमान गिर रहा है, सुबह कोहरा आम बात हो गई है। उत्तराखंड में धूप से भी नहीं मिली कोई राहत देहरादून। उत्तराखंड में सर्दी से फिलहाल राहत की कोई उम्मीद नहीं है। लगातार कई दिन से जारी शीतलहर का असर आगे भी बने रहने के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में अगले कुछ दिन सुबह और रात में घना कोहरा छा सकता है, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में ठंडी हवाओं के साथ पाला गिरने और हिमपात के आसार हैं। मौसम विभाग ने पर्वतीय इलाकों में न्यूनतम तापमान -2 डिग्री तक जाने की संभावना जताई है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में भी पारा तीन से छह डिग्री रह सकता है। इससे दिनभर ठिठुरन महसूस हो सकती है। धूप निकल सकती है, लेकिन उससे गर्माहट की उम्मीद कम ही है। हिमाचल में अगले पांच दिन बारिश-बर्फबारी के आसार शिमला। हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों और पर्वतीय क्षेत्रों में अगले पांच दिन हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। शिमला, मनाली में हल्की बर्फबारी हो सकती है, लेकिन स्पीति क्षेत्र के सूखा रहने के आसार हैं। वहां धूप खिली रहने का अनुमान जताया गया है। फिलहाल प्रदेश में लाहौल स्पीति को जोड़ने वाले ग्रामफू-रोहतांग दर्रा और ग्रामफू-बातल बंद हैं। दारचा-सरचू मार्ग भी बंद कर दिया गया है। दारचा-शिनकुला मार्ग छोटे वाहनों के लिए खुला हुआ है। मनाली–दारचा मार्ग पर दो दिन के लिए रात साढ़े नौ बजे से सुबह साढ़े पांच बजे तक वाहनों के संचालन पर रोक लगाई गई है। हिमाचल में सबसे ठंडा नगर ताबो रहा, जहां न्यूनतम तापमान -6.2 डिग्री दर्ज किया गया। समदो में -2.4 और कुकुमसेरी में -3.7 डिग्री तापमान रहा। राज्य में 11 शहरों में तापमान पांच डिग्री से कम रहा। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हल्की राहत जयपुर। उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्थान में सर्दी से कुछ राहत रही। हिमालयी राज्यों से आ रहीं सर्द हवाएं कमजोर पड़ गई, जिससे कड़ाके की ठंड में कुछ कमी दर्ज की गई। बीकानेर, जैसलमेर, श्रीगंगानगर, चूरू और हनुमानगढ़ जिलों में हल्के बादल छाए रहे। हालांकि धूप निकलने से मौसम थोड़ा सुहावना रहा। जैसलमेर, सीकर, जयपुर, अलवर, अजमेर, फतेहपुर, प्रतापगढ़ और पाली में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी रही। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन मौसम में हल्का उतार-चढ़ाव बने रहने के आसार जताए हैं। पंजाब के 13 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट चंडीगढ़। पंजाब में रविवार सुबह कई जिले घनी धुंध के आगोश में रहे। तापमान में गिरावट का दौर भी जारी है। अमृतसर और लुधियाना का न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार के लिए राज्य के 13 जिलों में घना कोहरा छाने का यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, मोहाली, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर व लुधियाना जिले शामिल हैं। झारखंड के नौ जिलों में न्यूनतम तापमान दस से नीचे रांची। झारखंड के नौ जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। राज्य में शीतलहर की स्थितियां बनी हुई हैं। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उपनिदेशक अभिषेक आनंद ने कहा कि झारखंड के निचले क्षोभमंडलीय स्तरों में अब भी चल रही उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई है। सबसे कम तापमान रांची में दर्ज किया गया जो 6.1 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके बाद गुमला में 7.1 डिग्री और खूंटी में 7.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। डालटनगंज में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि जमशेदपुर में यह 12 डिग्री सेल्सियस और चाईबासा में 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा में पांच दिन घना कोहरा छाए रहने के आसार चंडीगढ़। हरियाणा में अगले पांच दिन घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। इसे लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। अंबाला, रोहतक, हिसार, फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत, पानीपत समेत कई जिलों में कोहरे के कारण दृश्यता काफी गिर गई है। इससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है और कई जगह हादसे भी हुए हैं। यूपी में कड़ाके की ठंड की चेतावनी जारी लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में मौसम विभाग ने सोमवार (आज) कड़ाके की ठंड पड़ने और घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की है। कोहरे के कारण राज्यभर में जनजीवन अस्त-व्यस्त सा हो गया है। काशी, कानपुर, इटावा, बरेली, मुजफ्फरनगर, राजधानी लखनऊ और सोनभद्र में शीतलहर का प्रकोप बना रहने का अलर्ट जारी हुआ है। ओडिशा में भी शीतलहर का कहर भुवनेश्वर। ओडिशा के कई हिस्सों के शीतलहर की चपेट में आने की जानकारी मिली है और कम से कम 12 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। कंधमाल जिले का जी उदयगिरि राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद इसी जिले के दारिंगबाड़ी और फुलबनी कस्बों में न्यूनतम तापमान 6-6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले एक सप्ताह तक ओडिशा के कई हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है, क्योंकि रात के तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।