कर्नाटक: बच्चों से मारपीट मामले में मदरसा शिक्षक पर केस
कर्नाटक के तुमकुरु में 24 बच्चे एक मदरसे से भागकर रेलवे स्टेशन पहुंचे। पुलिस ने 44 वर्षीय शिक्षक मौलाली के खिलाफ शारीरिक प्रताड़ना और जबरन श्रम के आरोप लगाए हैं। बच्चों ने बताया कि वे बिहार लौटने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन स्टेशन पर भ्रमित हो गए। उन्हें बाल हेल्पलाइन केंद्र भेजा गया।

- बिहार के रहने वाले हैं अधिकांश बच्चे, भागकर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर खुला मामला तुमकुरु, एजेंसी। कर्नाटक के तुमकुरु जिले में एक मदरसा शिक्षक के खिलाफ गंभीर आरोपों के बाद केस दर्ज किया गया है। 24 बच्चों के मदरसा से भागकर रेलवे स्टेशन पर मिलने के बाद कथित शारीरिक प्रताड़ना और जबरन श्रम का यह मामला सामने आया है।पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान 44 वर्षीय मौलाली के रूप में हुई है। घटना का खुलासा तब हुआ, जब रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने हाल ही में बेंगलुरु के एक रेलवे स्टेशन पर बच्चों को अकेले भटकते हुए पाया। पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वे मदरसे से भागकर बिहार स्थित अपने घर लौटने की कोशिश कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि स्टेशन पर भीड़ और बड़े प्लेटफॉर्म देखकर वे भ्रमित हो गए और ट्रेन की तलाश में वहीं रुक गए। बच्चों की उम्र 8 से 17 वर्ष के बीच बताई गई है। उन्हें बाल हेल्पलाइन केंद्र भेजा गया और बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) को सूचित किया गया। पुलिस ने बताया कि बच्चों को परिवार से बात करने की अनुमति भी नहीं दी जाती थी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


