Delhi News: ओएनजीसी पाइपलाइन से तेल चोरी के मामले में पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Delhi News: असम के गोलाघाट जिले में ओएनजीसी की पाइपलाइन से कच्चा तेल चोरी के मामले में सह-जिला पुलिस अधीक्षक दीपेन पातर को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना 3 अगस्त को श्याम गांव में हुई थी। पुलिस ने दीपेन पातर सहित अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया था।

Delhi News: गोलाघाट,एजेंसी। असम के गोलाघाट जिले में ओएनजीसी की पाइपलाइन से कच्चा तेल चोरी करने के मामले में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। सरूपथार के सह-जिला पुलिस अधीक्षक दीपेन पातर पर तेल चोरी में कथित रूप से शामिल होने का आरोप है। गोलाघाट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्ननील डेका ने गुरुवार को बताया कि सरूपथार थाने के तहत श्याम गांव में तीन अगस्त को कच्चा तेल चोरी की घटना हुई थी। जांच के दौरान सामने आए भौतिक साक्ष्यों के आधार पर दीपेन पातर को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि इसी मामले में कुछ अन्य लोगों को 29 अगस्त को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस के अनुसार, सह-जिला पुलिस अधीक्षक पर तेल चोरी में कथित रूप से मिलीभगत का आरोप है।


