वरिष्ठ अधिवक्ता व आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता एच एस फूलका भाजपा में शामिल

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

वरिष्ठ अधिवक्ता व आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता एच एस फूलका भाजपा में शामिल-------------------------पंजाब में रह चुके हैं नेता विपक्ष, सिख विरोधी दंगा पीड़ितों के लिए लड़ी...

 वरिष्ठ अधिवक्ता व आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता एच एस फूलका भाजपा में शामिल

वरिष्ठ अधिवक्ता व आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता एच एस फूलका भाजपा में शामिल------------------------ -पंजाब में रह चुके हैं नेता विपक्ष, सिख विरोधी दंगा पीड़ितों के लिए लड़ी लड़ाई--------------------------नईदिल्ली। विशेष संवाददातासुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता एच एस फूलका भाजपा में शामिल हो गए हैं। अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों में इससे भाजपा को मजबूती मिल सकती है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने फूलका को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, भाजपा महासचिव तरुण चुघ,पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सांसद अनिल बलूनी मौजूद रहे।फूलका

का भाजपा में स्वागत करते हुए हरदीप पुरी ने कहा कि उनके शामिल होने से पार्टी को पंजाब में और मजबूती मिलेगी। उन्होंने फूलका के शामिल होने को न्याय और जवाबदेही के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता में एक महत्वपूर्ण योगदान बताया। उन्होंने दंगों के पीड़ितों को न्याय दिलाने में उनके योगदान का उल्लेख किया। फूलका ने कहा कि भाजपा ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों के लिए उनकी कानूनी लड़ाई में साथ दिया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के शासन में पंजाब जिन चुनौतियों का सामना कर रही है उनका समाधान केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा ही सकती है।फूलका ने कहा कि सिख विरोधी दंगा पीड़ितों की लड़ाई में मदन लाल खुराना, सुषमा स्वराज और विजय कुमार मल्होत्रा ​​जैसे नेताओं का समर्थन मिला और भाजपा ने दिल्ली में इस मुद्दे को ऐसे लड़ा जैसे यह उनका अपना मुद्दा हो। फूलका ने 2014 का लोकसभा चुनाव पंजाब के लुधियाना से आप उम्मीदवार के रूप में लड़ा था लेकिन वह कांग्रेस के रवनीत सिंह बिट्टू से हार गए थे। बिट्टू अब भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री हैं। फूलका ने 2017 में पंजाब की दाखा विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी। वह 2017 में करीब तीन महीने तक पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रहे। इसके बाद उन्होंने दिल्ली उच्च न्यायालय में 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामलों की पैरवी करने के लिए यह पद छोड़ दिया।--------------------

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।