महाराष्ट्र: दुष्कर्म के आरोपी अशोक खरात की हिरासत एक अप्रैल तक बढ़ाई

Mar 29, 2026 04:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

दुष्कर्म के आरोपी स्वयंभू बाबा अशोक खरात की पुलिस हिरासत एक अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। उसे 18 मार्च को एक महिला से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अब तक उसके खिलाफ 10 मामले दर्ज हो चुके हैं, जिनमें यौन शोषण और धोखाधड़ी शामिल हैं। मामले की जांच एसआईटी कर रही है।

महाराष्ट्र: दुष्कर्म के आरोपी अशोक खरात की हिरासत एक अप्रैल तक बढ़ाई

नासिक, एजेंसी। दुष्कर्म के आरोपी स्वयंभू बाबा अशोक खरात की पुलिस हिरासत एक अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। रविवार को पिछली पुलिस हिरासत खत्म होने पर उसे नासिक की एक कोर्ट में पेश किया गया। आरोपी को पुलिस ने एक महिला से दुष्कर्म के आरोप में 18 मार्च को हिरासत में लिया था। उसके खिलाफ अब तक यौन शोषण, धोखाधड़ी, नरबलि समेत अन्य मामलों में 10 केस दर्ज हो चुके हैं। मामले की जांच महाराष्ट्र पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) कर रही है। उसके खिलाफ एसआईटी को लगभग 100 शिकायतें मिली हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।