इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो करने वाली महिला बनीं सेलेनेा गोमेज
वाशिंगटन, एजेंसी। सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलो की जाने वाली पहली...

वाशिंगटन, एजेंसी। सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलो की जाने वाली पहली महिला बनने का गौरव हॉलीवुड अभिनेत्री सेलेना गोमेज के नाम हो गया है। उनके इंस्टाग्राम पर 40 करोड़ फॉलोवर हो गए हैं। दिलचस्प है कि कुछ दिन पहले ही हॉलीवुड अभिनेत्री काइली जेनर ने यह स्थान हासिल किया था।
काइली के इंस्टाग्राम पर 38.2 करोड़ फॉलोवर हैं। पिछले महीने जब सेलेना सबसे अधिक फॉलोवर वाली महिला अभिनेत्री बनी थीं, तब उन्होंने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने की घोषणा कर दी थी।
एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले महीने सेलेना ने टीकटॉक पर लाइव बातचीत के दौरान कहा था कि मैं खुश हूं। मेरे पास सबसे अच्छे दोस्त हैं और दुनिया में सबसे अच्छे फैन भी हैं। इससे ज्यादा खुशी की बात नहीं हो सकती है।