खेल : इस्लामाबाद में आतंकी हमले के बाद श्रीलंकाई टीम की सुरक्षा बढ़ी

खेल : इस्लामाबाद में आतंकी हमले के बाद श्रीलंकाई टीम की सुरक्षा बढ़ी

संक्षेप:

इस्लामाबाद में आतंकी हमले के बाद श्रीलंकाई टीम की सुरक्षा बढ़ी रावलपिंडी, एजेंसी। इस्लामाबाद

Nov 12, 2025 04:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

इस्लामाबाद में आतंकी हमले के बाद श्रीलंकाई टीम की सुरक्षा बढ़ी रावलपिंडी, एजेंसी। इस्लामाबाद और वाना में मंगलवार को आतंकी हमलों के बाद पाकिस्तान आई श्रीलंकाई क्रिकेट टीम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस्लामाबाद में बुधवार को श्रीलंका के उच्चायुक्त एडमिरल (सेवानिवृत्त) फ्रेड सेनेविरत्ने, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी और सरकारी अधिकारियों की बैठक में सुरक्षा मुद्दे पर चर्चा की गई। रावलपिंडी में तीन एकदिवसीय मैच खेलने के बाद श्रीलंकाई टीम 17 से 29 नवंबर तक टी-20 त्रिकोणीय सीरीज में भाग लेगी जिसमें तीसरी टीम जिम्बॉब्वे की होगी। सूत्रों ने बताया कि नकवी ने श्रीलंकाई टीम के अधिकारियों को पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नकवी पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं। सूत्र ने कहा, पाकिस्तानी सेना तथा अर्धसैनिक रेंजर्स को मेहमान खिलाड़ियों और अधिकारियों की सुरक्षा पर नजर रखने को तैनात किया गया है। नकवी ने श्रीलंकाई उच्चायुक्त को आश्वस्त किया कि मेहमान खिलाड़ी और अधिकारी पाकिस्तान में राजकीय अतिथि हैं। मंगलवार को इस्लामाबाद में एक न्यायिक परिसर के बाहर एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया जिसमें 12 लोग मारे गए और कई घायल हो गए। तीन वर्ष पहले न्यूजीलैंड की टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की श्रृंखला रद्द कर रही थी। न्यूजीलैंड की टीम तब संभावित आतंकी हमले की विश्वसनीय सूचना मिलने के बाद बिना कोई मैच खेले स्वदेश लौट गई थी।