जम्मू-कश्मीर में आतंकी ठिकाने का पर्दाफाश, हथियार व गोला-बारूद बरामद

Mar 11, 2026 09:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा जिले में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी ठिकाने का पर्दाफाश किया है। रानार जंगल इलाके में सर्च ऑपरेशन के दौरान हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद हुआ, जिसमें आरपीजी लॉन्चर, लाइट मशीन गन और कई एके मैगजीन शामिल हैं। ठिकाना पुराना लग रहा था, सामान में जंग लगा हुआ था।

जम्मू-कश्मीर में आतंकी ठिकाने का पर्दाफाश, हथियार व गोला-बारूद बरामद

श्रीनगर, एजेंसी। जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा जिले में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी ठिकाने का पर्दाफाश किया है, जहां से हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद हुआ है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि जिले के रानार जंगल इलाके में सर्च ऑपरेशन के दौरान यह ठिकाना मिला। बरामदगी में एक आरपीजी लॉन्चर, पांच आरपीजी राउंड, एक लाइट मशीन गन शामिल हैं। सुरक्षा बलों ने सात एके मैगजीन, 544 एके राउंड, तीन एक पिस्टल मैगजीन, एक ग्रेनेड आदि विस्फोटक बरामद किए। अधिकारियों के मुताबिक, ठिकाना पुराना लग रहा था, क्योंकि बरामद ज्यादातर सामान में जंग लगा हुआ था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।