बारामूला में आतंकी ठिकाने से गोला-बारूद बरामद

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी ठिकाने से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया और ठिकाने को नष्ट कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को चंदूसा क्षेत्र में तलाशी अभियान के दौरान 14 रॉकेट-चालित ग्रेनेड और नौ बूस्टर बरामद किए गए।

बारामूला में आतंकी ठिकाने से गोला-बारूद बरामद

श्रीनगर, एजेंसी। जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी ठिकाने से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया। साथ ही आतंकी ठिकाने को नष्ट कर दिया गया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बारामूला के चंदूसा क्षेत्र में नीलसर बाग में एक गुप्त ठिकाने की सूचना मिली थी। इसके पुलिस, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने शनिवार को तलाशी अभियान चलाया। अभियान के दौरान निलसार कंडी इलाके में आतंकी ठिकाना मिला। सुरक्षा बलों ने यहां से 14 रॉकेट-चालित ग्रेनेड और नौ बूस्टर बरामद किए और ठिकाने को ध्वस्त कर दिया।अधिकारियों ने कहा कि इलाके की पूरी तरह सफाई करने और किसी भी संभावित खतरे को खत्म करने के लिए यह अभियान करीब छह घंटे तक जारी रहा।

बरामद विस्फोटक सामग्री की जम्मू-कश्मीर पुलिस के बम निरोधक दस्ते ने गहन जांच की और स्थापित सुरक्षा नियमों के अनुसार उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया। इस संबंध में चंदूसा पुलिस स्टेशन में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 4/5 और आर्म्स एक्ट की धारा 7/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।