गडचिरोली सीमा पर नक्सली ठिकाने का भंडाफोड़, हथियार बरामद

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर सुरक्षा बलों ने 'ऑपरेशन अंतिम प्रहार' के तहत घने जंगल में नक्सलियों द्वारा छिपाए गए हथियारों और विस्फोटकों का बड़ा जखीरा बरामद किया। इसमें इंसास राइफल, 12 बोर राइफल, आईईडी, क्लेमोर माइंस और अन्य सामग्री शामिल हैं। यह जानकारी हाल ही में आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों से मिली थी।

गडचिरोली सीमा पर नक्सली ठिकाने का भंडाफोड़, हथियार बरामद

गडचिरोली, एजेंसी। महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने घने जंगल में नक्सलियों द्वारा छिपाए गए हथियारों, विस्फोटकों और निर्माण सामग्री के बड़े जखीरे का भंडाफोड़ किया है। यह कार्रवाई 'ऑपरेशन अंतिम प्रहार' के तहत बुधवार को की गई। हाल ही में आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के इनपुट पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, बरामद सामान में एक इंसास राइफल, दो सिंगल शॉट राइफल, दो 12 बोर राइफल और 18 जिंदा कारतूस शामिल हैं। इसके साथ ही हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाली दो लेथ मशीनें, दो मोटर, ग्राइंडर मशीन, इन्वर्टर यूनिट, बैटरियां, लोहे की छड़ें और सोलर प्लेट भी जब्त की गईं।

इसके अलावा, सुरक्षा बलों ने 25 किलोग्राम आईईडी, दो क्लेमोर माइंस, 110 डेटोनेटर, कॉर्टेक्स वायर, 500 से अधिक बीजीएल सेल, सात बीजीएल लॉन्चर और तीन ट्यूब लॉन्चर भी बरामद किए। यह पूरा सामान छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से लगभग सात किलोमीटर अंदर घने जंगल में छिपाकर रखा गया था। यह संयुक्त अभियान गढ़चिरौली पुलिस की सी-60 कमांडो यूनिट, छत्तीसगढ़ के नारायणपुर डीआरजी और बम निरोधक दस्ते द्वारा चलाया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।