अपडेट:::जम्मू-कश्मीर: कठुआ में मुठभेड़, जैश का शीर्ष कमांडर उस्मान ढेर

Jan 23, 2026 09:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

अपडेट::आतंकी का नाम अपडेट सहित कई चीजें जोड़ी गई हैं सेना और पुलिस का

अपडेट:::जम्मू-कश्मीर: कठुआ में मुठभेड़, जैश का शीर्ष कमांडर उस्मान ढेर

अपडेट::आतंकी का नाम अपडेट सहित कई चीजें जोड़ी गई हैं सेना और पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन, पाकिस्तानी आतंकवादी था उस्मान जम्मू, एजेंसी। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के पाकिस्तानी आतंकवादी कमांडर उस्मान उर्फ अबू माविया को मार गिराया। जम्मी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक भीम सेन टूटी ने कहा कि कठुआ जिले के बिलावर इलाके में सेना और सीआरपीएफ के संयुक्त ऑपरेशन में जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम ने जैश आतंकवादी को मार गिराया है। सुरक्षाबलों को ऑपरेशन के इलाके से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया है। इसमें एक एम4 ऑटोमैटिक राइफल भी शामिल है।

सेना के राइजिंग स्टार कॉर्प्स ने एक्स पर कहा कि विशेष खुफिया इनपुट पर कार्रवाई करते हुए सेना और पुलिस ने कठुआ के परहेतर इलाके में संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया। इलाके की घेराबंदी की गई और संपर्क स्थापित किया गया। सटीक कार्रवाई में एक विदेशी आतंकवादी को खत्म कर दिया गया है। आखिरी रिपोर्ट मिलने तक तलाशी अभियान जारी था। 2021-22 में भारत में घुसा था आतंकी आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर 2021-2022 में सीमा पार करके भारत में घुस आया था और पिछले दो साल से सक्रिय था। उसे पहले जम्मू डिवीजन के डोडा, उधमपुर और कठुआ जिलों में देखा गया था। यह सबसे वांछित आतंकियों में से एक था। आतंकवादी कमांडर की मौजूदगी के बारे में इंटेलिजेंस बिलावर पुलिस ने इकट्ठा की थी। 10 मिनट के ऑपरेशन में ही उसे मार गिराया गया। कई मुठभेड़ों में बच निकला था उस्मान अधिकारियों ने बताया कि उस्मान पहले कई मुठभेड़ों में बच निकला था। इसी महीने 7 और 13 जनवरी को कहोग और नजोते के जंगलों में हुई मुठभेड़ में भी वह बचकर निकलने में कामयाब रहा था। शुक्रवार को संयुक्त तलाशी के दौरान जब सुरक्षाबलों ने एक घर पर छापा मारा तो उसने गोली चला दी। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की और उसे मार गिराया। सुरक्षाबलों ने उस्मान की मौत को बड़ी सफलता बताया है। पहले भी हुई है इस इलाके में मुठभेड़ बिलावर इलाके और कठुआ जिले के अन्य इलाकों में भी पहले भी भीषण मुठभेड़ हुई हैं। इस साल 13 जनवरी को बिलावर के नजोत/काहोग इलाके में आतंकवादियों द्वारा सर्च पार्टी पर फायरिंग के बाद मुठभेड़ हुई। 16 जनवरी को सुरक्षा बलों ने कमाद नाला जंगल इलाके में एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया था। जून 2025 में बिलावर पुलिस के कई ऑपरेशनों के परिणामस्वरूप ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया। 12 जून को कठुआ के हीरानगर इलाके में सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। 30 सितंबर, 2024 को कठुआ के आसपास के इलाके में हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया था। जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने सीआरपीएफ के कार्रवाई की तारीफ की। उन्होंने लिखा कि जम्मू और कश्मीर में बर्फबारी, भारी बारिश और तेज हवाओं जैसी बहुत खराब मौसम की स्थितियों के बावजूद कठुआ जिले के बिलावर इलाके में सेना और सीआरपीएफ ने सफल ऑपरेशन चलाया। किश्तवाड़ में तलाशी अभियान छठे दिन भी जारी सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को छठे दिन भी किश्तवाड़ जिले के चतरू बेल्ट के सोनार, मंडराल सिंहपोरा और आसपास के जगल के इलाकों में तीन जैश के आतंकवादियों को ढूंढ़ निकालने के लिए आतंकवाद विरोधी अभियान जारी रखा। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में बर्फबारी के बावजूद ऑपरेशन जारी रहा। सेना द्वारा 'ऑपरेशन त्राशी-I' नाम दिया गया यह ऑपरेशन बीते रविवार को इलाके में शुरू किया गया था। इस गोलीबारी में एक जवान शहीद हो गया और सात सैनिक घायल हो गए थे। अधिकारियों ने बताया कि गणतंत्र दिवस से पहले शांतिपूर्ण समारोह सुनिश्चित करने के लिए ऑपरेशन और तेज कर दिए गए हैं, क्योंकि खुफिया जानकारी मिली है कि पाकिस्तान स्थित हैंडलर और आतंकवादियों को भेजने की हताश कोशिश कर रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।