Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsSecurity Forces in Manipur Neutralize 27 Bombs Arrest Militant in Imphal
मणिपुर में उग्रवादी साथी समेत गिरफ्तार, 27 बम बरामद

मणिपुर में उग्रवादी साथी समेत गिरफ्तार, 27 बम बरामद

संक्षेप:

-इंफाल ईस्ट जिले में 27 बम निष्क्रिय किए गए -इंफाल वेस्ट से उग्रवादी समूह का

Jan 02, 2026 06:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

इंफाल, एजेंसी। मणिपुर के इंफाल ईस्ट जिले में सुरक्षा बलों ने 27 बम बरामद कर उन्हें निष्क्रिय कर दिया। वहीं, इंफाल वेस्ट से एक उग्रवादी को साथी समेत पकड़ा गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि एक ऑपरेशन के दौरान, गुरुवार को देसी बम मिले। मोंगलहम गांव के पास एक जगह पर उन्हें निष्क्रिय कर दिया गया। एक अलग ऑपरेशन में, सुरक्षा बलों ने बुधवार को इंफाल ईस्ट के लांगदुम नुंगजेंगबी इलाके से तीन हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए। वहीं, सुरक्षाबलों ने गुरुवार को इंफाल पश्चिम से उग्रवादी समूह के एक सक्रिय सदस्य और उसके साथी को गिरफ्तार किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उनके पास से अलग-अलग कैलिबर के 111 गोला-बारूद, बिना डेटोनेटर वाला 36 नंबर का एसई ग्रेनेड और दो डेटोनेटर जब्त किए गए। मणिपुर पुलिस ने बुधवार को मो. मुस्तकीम निवासी सांगायुमफाम पीटी-1, थौबल जिला को इंफाल ईस्ट के मंत्रीपुखरी से 310 ग्राम हेरोइन और एक चार पहिया वाहन के साथ गिरफ्तार किया। बता दें कि दो साल पहले जातीय हिंसा शुरू होने के बाद से सुरक्षाबल मणिपुर में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। मई 2023 से मैतेई और कुकी-जो समूह के बीच जातीय संघर्ष में 260 से ज़्यादा लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद केंद्र ने मणिपुर में राष्ट्रपतित शासन लगा दिया था। राज्य असेंबली, जिसका कार्यकाल 2027 तक है, को सस्पेंड कर दिया गया है।