मणिपुर में छह उग्रवादी गिरफ्तार
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
मणिपुर में सुरक्षा बलों ने बुधवार को विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के छह उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। इम्फाल पश्चिम जिले में केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के संस्थापक अध्यक्ष समेत चार सदस्यों को पकड़ा गया। थौबल जिले से एक अन्य सदस्य को भी बम विस्फोट में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

इम्फाल, एजेंसी। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े छह उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सभी गिरफ्तारियां बुधवार को की गईं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इम्फाल पश्चिम जिले के लांगोल इलाके से केसीपी (पीडब्ल्यूजी) संगठन के स्वयंभू ‘संस्थापक अध्यक्ष’ सहित संगठन के चार अन्य सक्रिय सदस्यों को पकड़ा गया। इसके अलावा, थौबल जिले के लिलोंग चाजिंग क्षेत्र से प्रतिबंधित यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (पाम्बेई) के 24 वर्षीय सदस्य को भी गिरफ्तार किया गया। उस पर राज्य में हुए बम विस्फोट में शामिल होने का आरोप है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


