टॉर्च, टिफिन और खिलौने से आईईडी ब्लास्ट का खुफिया अलर्ट

Jan 22, 2026 06:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

गणतंत्र दिवस समारोह की सुरक्षा को लेकर पुलिस को नए खुफिया अलर्ट मिले हैं। आतंकवादी टॉर्च, टिफिन और खिलौनों के माध्यम से आइईडी ब्लास्ट की साजिश रचने की तैयारी कर रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियां सतर्कता बढ़ा रही हैं और दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।

 टॉर्च, टिफिन और खिलौने से आईईडी ब्लास्ट का खुफिया अलर्ट

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। गणतंत्र दिवस समारोह की सुरक्षा को लेकर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को नए खुफिया अलर्ट मिले हैं। खुफिया इकाइयों के इनपुट के मुताबिक आतंकवादी अब टॉर्च, टिफिन और खिलौने के माध्यम से आइईडी ब्लास्ट की साजिश रचने की तैयारी में हैं। खुफिया रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि आतंकी फर्जी पहचान पत्र, फर्जी पास और सुरक्षा कर्मियों की वर्दी का इस्तेमाल कर बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। पिछले एक सप्ताह के भीतर सुरक्षा एजेंसियों को इस तरह के तीन अलग-अलग खुफिया अलर्ट प्राप्त हो चुके हैं, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था में विशेष चौकसी बरती जा रही है।

पहले ये इनपुट मिले थे पहले खुफिया इनपुट में कहा गया था कि गणतंत्र दिवस के दौरान प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठन और बांग्लादेश स्थित कुछ आतंकी संगठन नई दिल्ली और अन्य शहरों में गड़बड़ी फैलाने की योजना बना रहे हैं। इसके बाद दिल्ली और उत्तर भारत के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट रहने की सलाह दी गई। दूसरे इनपुट में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और जैश-ए-मोहम्मद की आतंकी साजिश का खुलासा हुआ, जिसमें बड़े पैमाने पर तबाही मचाने की तैयारी थी। इसे ‘कोड 26-26’ नाम दिया गया। इसके बाद दिल्ली पुलिस, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य एजेंसियों ने संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। एजेंसियां ने सतर्कता बढ़ाई अब टॉर्च, टिफिन और ट्वॉय के जरिए आइईडी ब्लास्ट का खतरा सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस सहित सभी सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह चौकन्नी हैं। सुरक्षा के हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है, सीसीटीवी और चौकियों की संख्या बढ़ाई गई है और गणतंत्र दिवस के समारोह के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए व्यापक सुरक्षा कवरेज सुनिश्चित किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;