भेदिया कारोबार मामले में 40 लाख रुपये का जुर्माना

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

बाजार नियामक सेबी ने रेलिगेयर एंटरप्राइजेज की पूर्व कार्यकारी चेयरमैन रश्मी सलूजा पर 40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। उन्हें कंपनी के शेयर बेचकर लगभग 2 करोड़ रुपये के नुकसान से बचने के लिए गलत लाभ वापस करने का आदेश दिया गया है। यह मामला अपारदर्शी जानकारी के आधार पर शेयरों की बिक्री से संबंधित है।

भेदिया कारोबार मामले में 40 लाख रुपये का जुर्माना

नई दिल्ली, एजेंसी। बाजार नियामक सेबी ने बुधवार को रेलिगेयर एंटरप्राइजेज की पूर्व कार्यकारी चेयरमैन रश्मी सलूजा पर 40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही उन्हें 'मूल्य से संबंधित अप्रकाशित संवेदनशील जानकारी' के आधार पर कंपनी के शेयर बेचकर लगभग दो करोड़ रुपये के नुकसान से बचने के रूप में किए गए गलत लाभ को वापस करने का आदेश दिया। यह मामला बर्मन समूह के रेलिगेयर एंटरप्राइजेज (आरईएल) के सार्वजनिक शेयरधारकों के लिए आगामी खुली पेशकश से संबंधित मूल्य से जुड़ी अप्रकाशित संवेदनशील जानकारी (यूपीएसआई) होने के बावजूद सलूजा द्वारा शेयर बेचने से संबंधित है।भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने अपने अंतिम आदेश में कहा कि सलूजा ने बर्मन समूह के आरईएल के शेयरों में खुली पेशकश से संबंधित जानकारी के आधार पर रेलिगेयर एंटरप्राइजेज के शेयर बेचे और 1.99 करोड़ रुपये के नुकसान से बच गईं।सेबी

के अनुसार, सलूजा 20 सितंबर, 2023 के बाद, लेकिन 25 सितंबर, 2023 से पहले आरईएल के शेयरों की बिक्री के संबंध में भेदिया कारोबार में शामिल रहीं। उसी तारीख (25 सितंबर) को खुली पेशकश से संबंधित यूपीएसआई सार्वजनिक किया गया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।