लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

काठमांडू, एजेंसी।
नेपाल की राजधानी काठमांडू के सिनेमाघरों में आदिपुरुष फिल्म की स्क्रीनिंग रोक दी गई है। फिल्म में माता सीता के जन्मस्थान के बारे में गलत जानकारी देने की बात कही गई है।
शहर के मेयर बालेंद्र शाह ने कहा, माता सीता के जन्मस्थान के बार में गलती सुधारने के बाद ही सिनेमाघरों में आदिपुरुष दिखाई जाएगी। फिल्म में ‘जानकी भारत की बेटी लाइन हटाई जानी चाहिए। नेपाल और भारत दोनों देशों में इसका इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। जब तक ऐसा नहीं होगा, काठमांडू मेट्रोपॉलिटन सिटी में कोई भी हिंदी फिल्म चलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। नेपाल के फिल्म सर्टिफिकेशन बोर्ड ने भी कहा कि सिनेमाघरों में फिल्म दिखाने की इजाजत तभी दी जाएगी, जब ‘सीता को भारत की बेटी बताने वाले डायलॉग को बदल दिया जाएगा। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार सीता का जन्म जनकपुर में हुआ माना जाता है, जो नेपाल में स्थित है। शाह ने फिल्म निर्माताओं से तीन दिनों के भीतर यह संवाद बदलने को कहा।