हिमाचल प्रदेश में फलों की मक्खी की दो प्रजाति मिलीं
हिमाचल प्रदेश के सोलन में वैज्ञानिकों ने 'फ्रूट फ्लाई' की दो नई प्रजातियों की खोज की है। 'सोलन बेट' नाम के खास जाल की मदद से ये मक्खियां पकड़ी गईं। पहली प्रजाति 'पैराटोटोफ्लेवा' हरे-पीले रंग की है जबकि दूसरी 'हेमिलिया सुनेरिया' लाल-भूरे रंग की है। इसके अलावा, भारत में पहली बार 'रैगोलेटिस' कीट समूह की मौजूदगी दर्ज की गई है।

शिमला, एजेंसी। हिमाचल प्रदेश के सोलन में वैज्ञानिकों ने ‘फ्रूट फ्लाई’ (फलों की मक्खी) की दो नई प्रजातियों की खोज की है। कैसे पकड़ी मक्खियां : इस खोज में ‘सोलन बेट’ नाम के एक खास और नए किस्म के जाल (ट्रैप) ने अहम भूमिका निभाई, जिससे उन मक्खियों को भी पकड़ना आसान हो गया, जिन्हें घने जंगलों में ढूंढना मुश्किल होता था। पहली प्रजाति ‘पैराटोटोफ्लेवा’ हरे-पीले रंग की है, दूसरी प्रजाति ‘हेमिलिया सुनेरिया’ लाल-भूरे रंग की है। इसके अलावा, वैज्ञानिकों ने भारत में पहली बार ‘रैगोलेटिस’ नाम के कीट समूह की मौजूदगी भी दर्ज की है, जो फसलों को नुकसान पहुंचाने के लिए जाना जाता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


