
अरुणाचल प्रदेश में दो नए पतली बांहों वाले मेंढक मिले
- इनमें से एक प्रजाति का नाम दिवंगत पर्यावरण ई. सोमनाथ के सम्मान में
- यह मेंढक शांत और छिपकर रहने वाली जगहों में पाएं जाते हैं, इसलिए इसे ढूंढना बहुत मुश्किल था ईटानगर, एजेंसी। वैज्ञानिकों ने अरुणाचल प्रदेश में मेंढकों की दो नई प्रजातियां खोजी हैं। इनका नाम सोमन स्लेंडर और मेचुका स्लेंडर आर्म फ्रॉग हैं। ये मेंढक बहुत छिपी हुई, पहाड़ी और जंगलों वाली जगहों में रहते हैं, इसलिए अब तक वैज्ञानिकों की नजर में नहीं आए थे। तीन साल से ज्यादा समय से इनकी खोज की जा रही थी। अब तक इस प्रजाति के सभी मेंढक ब्रह्मपुत्र नदी के दक्षिण में मिलते थे, लेकिन ये दोनों नई प्रजातियां नदी के उत्तर में पाई गईं।
इससे यह समझने में मदद मिलती है कि नदियां जीवों के फैलाव को कैसे रोकती या बदलती हैं। वैज्ञानिकों ने डीएनए टेस्ट, शरीर की बनावट, आवाज और हड्डियों के स्कैन के आधार पर पुष्टि की कि ये नई प्रजातियां हैं। दोनों मेंढकों की खास बातें : सोमन स्लेंडर आर्म फ्रॉग की लंबाई करीब 55 मिमी है। उसका रंग धूसर-भूरा, हल्के निशान हैं। आंखें चांदी-नीली जैसी हैं और जंगल और नालों के पास रहता है। इसका नाम दिवंगत पत्रकार ई. सोमनाथ के सम्मान में रखा गया है। उन्होंने जीवन भर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अहम योगदान दिया। वहीं, मेचुका स्लेंडर आर्म फ्रॉग की लंबाई करीब 60 मिमी है। उसका रंग भूरा, हल्का लाल है। आंखें चमकदार सफेद हैं और वह जंगल व घास के मैदानों में मिलता है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




